भरोसे का सम्मलेन में CM बघेल का संबोधन
भरोसे का सम्मलेन में CM बघेल का संबोधनRaj Express

Bharose Ka Sammelan: राजीव गांधी के विचारों पर अमल कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: सीएम बघेल

Bharose Ka Sammelan: 374 करोड़ 87 लाख 51 हजार रूपए के 71कार्यो का भूमिपूजन किया है। इसके साथ पूर्व पीएम राजीव गांधी के विचारों को सीएम बघेल ने अपनी राजनीतिक राह बताया।

Bharose Ka Sammelan: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने भरोसे का सम्मेलन (Bharose Ka Sammelan) कार्यक्रम के तहत 21 मई को ग्राम पंचायत सांकरा में कुल 443 करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत के 88 कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इसमें 68 करोड़ 26 लाख 79 हजार रूपए के 17 कार्यो का लोकार्पण तथा 374 करोड़ 87 लाख 51 हजार रूपए के 71 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है। इसके साथ पूर्व पीएम राजीव गांधी (Former PM Rajiv Gandhi) के विचारों को सीएम बघेल ने अपनी राजनीतिक राह बताया।

भरोसे का सम्मलेन में CM बघेल का संबोधन:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को नमन करते हुए "भरोसे के सम्मेलन" में अपना सम्बोधन शुरू किया उन्होंने कहा कि "भरोसे के सम्मेलन" सबसे पहले मुंगेली जिले के सरगांव में 25 मार्च को हुआ। जहां सभी लोग थे, लाखों की तादाद में किसान, मजदूर, नौजवान वहां पहुंचे थे। आज भी सभी आए हैं, आप सभी का स्वागत।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव ने देश का नेतृत्व किया, उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे सबसे नौजवान प्रधानमंत्री रहे, देश की सेवा में पूरा जीवन और अखण्डता के लिए अपनी जान गंवा दी। उन्हें शत शत नमन करता हूं। राजीव का कहना था कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी, हमने इस विचार को साकार करने का काम किया। आज छत्तीसगढ़ के किसान समृद्ध हो रहे हैं। हर वर्ग के हित में काम हो रहा है।

किसानों की आय दो-गुनी, महिलाएं स्वावलंबी हो रही

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज इस सम्मेलन में विभिन्न तरह की न्याय योजनाओं के लाभार्थियों को 2 हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए का वितरण किया गया है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में अच्छा काम हो रहा है। युवा जुड़कर काम कर रहे है। किसानों की आय दो-गुनी हो गई है, महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं।

राशनकार्ड सभी का बन गया है। हम छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा के लिए काम करते आ रहे हैं। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, आदिवासी परब सम्मान निधि से आदिवासियों की परंपरा को बढ़ावा मिल रहा है। हम किसानों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

नगर सैनिकों, कोटवारों और पटेलों का मानदेय बढ़ाया

किसानों के खाते में 2 हजार 28 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई है। हमने 72 लाख से अधिक राशन कार्ड बनाए। बिजली बिल हाफ योजना से आमजन को लाभान्वित कर रहे हैं। 65 प्रकार से अधिक लघुवनोपजों की खरीदी हो रही है। नरवा के माध्यम से पानी रोककर जंगल को हराभरा कर रहे है, गौठान के जरिये गौ माता की सेवा कर रहे हैं। नगर सैनिकों, कोटवारों और पटेलों का मानदेय बढ़ाकर उन्हें सम्मान दिया है। रीपा में नौजवानों को रोजगार देने के साथ साथ वाई-फाई भी शरू किया। धरती माता की सेवा के साथ साथ हम किसानों की सेवा भी कर रहे है। महात्मा गांधी के नाम से सांकरा में हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी बनाकर कृषि उन्नतिकरण की दिशा में कार्य कर रहे है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

भरोसे का सम्मलेन में CM बघेल का संबोधन
भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे CM बघेल, क्षेत्रवासियों को देंगे कई सौगातें

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com