CRPF जवानों ने निकाली हर घर तिरंगा बाइक रैली
CRPF जवानों ने निकाली हर घर तिरंगा बाइक रैलीRaj Express

Independence Day 2023: CRPF जवानों ने निकाली हर घर तिरंगा बाइक रैली

Independence Day 2023: आज रायपुर के CRPF तुलसी बाराडेरा कैंप से हर घर तिरंगा बाइक रैली निकाली गई है। इस अभियान में CRPF के 65वीं बटालियन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Har Ghar Tiranga Bike Rally: रायपुर। देश स्वतंत्रता का 76वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। लोग राष्ट्र ध्वज और देश प्रेम की भावना को दिल में लेकर तिरंगा रैली निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में आज रायपुर के CRPF तुलसी बाराडेरा कैंप से हर घर तिरंगा बाइक रैली निकाली गई है। इस अभियान में CRPF के 65वीं बटालियन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

तुलसी बाराडेरा CRPF कैंप से 65वीं बटालियन की हर घर तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। देशभक्ति के रंग में रंगे CRPF के अफसर और जवान बाइक में तिरंगा लिए इलाके का भ्रमण कर रहे हैं। यह तिरंगा यात्रा मंदिर हसौद, लाभांडी होते हुए मरीन ड्राइव में खत्म होगी। यात्रा का गांव और शहर में जगह-जगह स्वागत होगा। CRPF पिछले तीन साल से 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाल रहे है।

भारत सरकार ने की पुलिस मेडल की घोषणा, छ ग के पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल

भारत सरकार ने पुलिस मेडल की, जिसमें छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों का नाम भी शामिल किया गया है। कुल 35 मेडल छत्तीसगढ़ के खाते में आए हैं। डीआईजी कमलोचन कश्यप को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल के लिए चुना गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के आईपीएस मोहित गर्ग सहित 24 पुलिसकर्मी और अधिकारियों को वीरता मेडल दिया जाएगा। वहीं डीआईजी नेहा चंपावत सहित 10 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा मेडल से नवाजा जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com