जोगी कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट
जोगी कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्टRE

जोगी कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, मुंगेली से सरिता भारद्वाज को टिकट

CG News: जोगी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। पार्टी की तीसरी सूची में कुल 5 प्रत्याशियों के नाम शामिल है।

हाइलाइट्स-

  • जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची।

  • मुंगेली से सरिता भारद्वाज को टिकट।

  • जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) पार्टी की तीसरी सूची में कुल 5 प्रत्याशियों के नाम शामिल है।

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर। वहीं, सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहें हैं। इसी बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है।

बता दें कि, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। पार्टी की तीसरी सूची में कुल 5 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। इसमें सामरी से प्रभा बेला मरकाम, लोरमी से सागर सिंह बैस, मुंगेली से सरिता भारद्वाज, जांजगीर-चांपा से रविंद्र द्विवेदी और महासमुंद के राशि महिलांग को अपना उम्‍मीदवार बनाया है।

जानकारी के लिए बता दें कि, एक दिन पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जोगी कांग्रेस ने 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इसमें कोटा सीट से एक बार फिर डा. रेणु जोगी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी अकलतरा से चुनावी मैदान पर होंगी। इसके अलावा गुंडरदेही से राजेंद्र राय को मौका दिया गया है।

बता दें, महासमुंद में राशि महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री हैं। वहीं सागर सिंह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे, पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने इस्तीफा देकर जोगी कांग्रेस ज्वाइन किया। अब अमित जोगी ने उन्हें लोरमी से टिकट दिया है।

पार्टी ने इन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया:

  • सामरी से प्रभा बेला मरकाम

  • लोरमी से सागर सिंह बैस

  • मुंगेली से सरिता भारद्वाज

  • जांजगीर चांपा से रविंद्र द्विवेदी

  • महासमुंद से शशि महिलांग

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com