भाजपा नेता की हत्या के बाद पखांजूर में तनाव
भाजपा नेता की हत्या के बाद पखांजूर में तनावRE

Kanker News: भाजपा नेता की हत्या के बाद पखांजूर में तनाव, बंद है सभी दुकानें

Kanker News: के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद यहां इलाके में तनाव बना हुआ है।

हाइलाइट्स-

  • छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है।

  • भाजपा नेता की हत्या के बाद पखांजूर में तनाव।

  • पखांजूर में बंद है सभी दुकानेंव।

कांकेर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, जिले के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना रविवार की रात की है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। जिसके बाद आज सोमवार की सुबह से इलाके में तनाव बना हुआ है।

बता दें कि, आज सोमवार को सुबह से इलाके में तनाव बना हुआ है। राय के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। जगह-जगह रास्ता जाम कर हमलावरों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। वहीं, परलकोट क्षेत्र में बंद का व्यापक असर हुआ है। पखांजुर पुराने बाजार चौक, कापसी बाजार चौक मुख्य सड़क पर प्रदर्शन जारी है। इलाके में दुकान-बाजार बंद हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

भाजपा नेता की हत्या के बाद हत्या के विरोध में सोमवार काे भाजपा ने नगर बंद का आह्वान किया है। पुलिस के अनुसार एसडीओपी कार्यालय के पास स्वयं के काम्प्लेक्स से घर जाते समय असीम को गोली मारी गई। डाक्टर पीयूष टोप्पो ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।

वहीं, भाजपा नेता की हत्या पर आक्रोश जताते हुए पूर्व विधायक मंतूराम पावर ने कहा कि, "जब तक आरोपी गिरफ्तार नही होंगे तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। आरोपियों को पकड़कर फांसी की सजा देनी चाहिए। वहीं इस मामले पर अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने भाजपा नेता आशिम राय की हत्या राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि, हमनें गृहमंत्री विजय शर्मा को फोन पर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com