CM भूपेश बघेल आज जाएंगे कनार्टक
CM भूपेश बघेल आज जाएंगे कनार्टक Social Media

Karnataka Election 2023: CM भूपेश बघेल आज जाएंगे कनार्टक,विधानसभा चुनाव का करेंगे प्रचार

Karnataka Election 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने कर्नाटक, में अपना स्टार प्रचारक बनाया है। शनिवार को सीएम भूपेश बघेल कर्नाटक के लिए रवाना होंगे।

Karnataka Election 2023: कर्नाटक (Karnataka) में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) जोरो शोरों से प्रचार प्रसार में लगी है। ऐसे में कर्नाटक में आने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में कांग्रेस का प्रचार करने लिए शनिवार को सीएम भूपेश बघेल कर्नाटक के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) को कांग्रेस ने कर्नाटक, में अपना स्टार प्रचारक (Star Campaigner) बनाया है।

CM बघेल विशेष विमान से कर्नाटक होंगे रवाना :

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) 26 अप्रैल को कर्नाटक जाने वाले थे, लेकिन प्रदेश में नक्सली हमले की वजह से उनका कर्नाटक दौरा रद्द हो गया था। जिसके बाद आज विशेष विमान से कर्नाटक के लिए रवाना होंगे और 8 मई को रायपुर लौटेंगे।

बीजेपी नेताओं ने कर्नाटक में किया प्रचार :

बता दें, बीते दिनों छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से बीजेपी के दो अहम् चहरे माने वाले नेताओं ने कर्नाटक चुनाव में प्रचार-प्रसार के दौरान अहम् भूमिका निभाई थी। दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (BJP National Vice President) डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh) और भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) भी बेंगलुरु (Bangalore) में 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) के प्रचार प्रसार के लिए गए हुए थे, जहाँ उन्होंने मेगा रोड शो (Mega Road Show) किया था।रोड शो के दौरान डॉ. रमन सिंह ने कहा था कि "पुनः भाजपा का ध्वज लहराने वाला है"। रोड शो के दौरान उन्होंने पुट्टनहल्ली में मरम्मा (करगा) देवी की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com