Korba News: जिले के तालाब के किनारे मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप
हाइलाइट्स-
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है।
कोरबा जिले में बेबी एलीफैंट की तालाब के किनारे मिला शव।
घटना के वन विभाग में मचा हड़कंप।
कोरबा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba News) जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा वन परिक्षेत्र के नागोई गांव के सालिया भाटा में बेबी एलीफेंट की मौत हो गई है। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना कटघोरा वनमंडल में हाथी के बच्चे की मौत का है। संभावना जताई जा रही है कि, तालाब के दलदल में फंसने से उसकी मौत हुई है। कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत 40 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इस घटना को की जानकारी देते हुए कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि, घटना लगभग रात 3:00 बजे की है जटगा वन परिक्षेत्र के सालियाभाटा गांव में हाथी के बच्चे की मौत की सूचना मिली। जहां तत्काल मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई आगे की कार्रवाई जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। यहां बेबी एलीफेंट की मौत की सूचना पर वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है। घटना जटगा वन परिक्षेत्र नागोई गांव के सालिया भाटा की है। सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। हाथी के बच्चे की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, जब हाथियों का दल तालाब में पानी पीने गया होगा। उसी दौरान बड़े हाथी के पैर के नीचे आ जाने से या फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत हुई होगी, फिलहाल मामले में वन विभाग जांच कर रही है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।