Leader of Opposition Narayan Chandel Statement
Leader of Opposition Narayan Chandel StatementRaj Express

भूपेश है तो भरोसा है, छत्तीसगढ़ के गांव में भ्रष्टाचार को परोसा है: नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Leader of Opposition Narayan Chandel Statement: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भरोसे का सम्मेलन पर सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भरोसे के सम्मेलन को धोखे का सम्मेलन बताया है।

हाईलाइट्स

  • कांग्रेस भरोसे के सम्मेलन पर सियासत।

  • नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कसा तंज।

  • भूपेश है तो भरोसा है छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में भ्रष्टाचार को परोसा है।

  • कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस के विधायको से भरोसा उठ गया है।

  • विधायकों का मंत्रियों से उठा भरोसा।

Leader of Opposition Narayan Chandel Statement: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भरोसे का सम्मेलन पर सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भरोसे के सम्मेलन को धोखे का सम्मेलन बताया है। नेता चंदेल ने वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने कहा- आज जांजगीर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरोसे का सम्मेलन करने जा रहे है। यह वास्तव में भरोसे का नहीं बल्कि धोखे का सम्मेलन है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस के भरोसे सम्मेलन कार्यक्रम पर तंज कसा है। आगे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि, कांग्रेस 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने चुनावी जन घोषणापत्र में कई लोकलुभावन वादे कर सत्ता में आई थी। सत्ता प्राप्त करते ही कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया। कांग्रेस शासन का कार्यकाल अब लगभग पूरा होने को है, पर उसके जनघोषणा पत्र के वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि, जनता का कांग्रेस के विधायकों का मंत्रियों से भरोसा उठ।

बता दें, आज कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में भरोसे का सम्मेलन आयोजित कर रही है। जिसमें सीएम भूपेश बघेल नगरवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

Leader of Opposition Narayan Chandel Statement
जांजगीर - चांपा में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आज, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com