मलकीत सिंह गैदू को मिली बड़ी जिम्मेदारी।
मलकीत सिंह गैदू को मिली बड़ी जिम्मेदारी। Raj Express

मलकीत सिंह गैदू बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन और प्रशासनिक के प्रभारी महामंत्री, आदेश जारी

रायपुर। इस नियुक्ति के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज का आभार व्यक्त किया है।

हाई लाइट्स

  • वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह गैदू को छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन और प्रशासनिक का प्रभार दिया।

  • नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने जारी किया।

  • मलकीत सिंह गैदू बस्तर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं।

  • मलकीत सिंह गैदू प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज के है करीबी।

  • नेता मलकीत ने कुमारी शैलजा, सीएम बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज का आभार व्यक्त किया।

  • मलकीत सिंह गैदू ने कहा बड़ी जिम्मेदारी दी है, पूरी ईमानदारी के साथ संगठन के लिए काम करूंगा।

रायपुर, छत्तीसगढ़। बस्तर के कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन और प्रशासनिक दोनों का प्रभारी महामंत्री बनाया गया है। PCC चीफ और बस्तर सांसद दीपक बैज ने इन्हें नियुक्त किया है। आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश
जारी आदेश

अपनी इस नियुक्ति के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज का आभार व्यक्त किया है। मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पूरी ईमानदारी के साथ संगठन के लिए काम करूंगा।

मलकीत सिंह गैदू बस्तर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के बेहद करीबी रहे हैं। झीरम में जब नक्सलियों ने कांग्रेस के काफिले पर हमला किया था तो उसे समय ये भी उस काफिले में शामिल थे। हालांकि, इस हमले में बाल-बाल बचे थे। ऐसा बताया जाता है कि, बस्तर सांसद दीपक बैज के भी ये बेहद करीबी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co