Narayanpur News: जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे को किया नाकाम
Narayanpur News: जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे को किया नाकामRE

Narayanpur News: जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे को किया नाकाम, किया आईईडी डिफ्यूज

Narayanpur News: नारायणपुर जिले के ओरछा के घोटुल पारा में IED बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि, जवानों ने सर्चिंग के दौरान 4 किलो का IED बरामद किया।

हाइलाइट्स-

  • छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ में नक्सलियों का आतंक बढ़ता जा रहा है।

  • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर आई सामने।

  • नारायणपुर जिले के ओरछा के घोटुल पारा में IED हुआ बरामद।

  • जवानों ने सर्चिंग के दौरान 4 किलो का IED बरामद किया।

नारायणपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलगढ़ में नक्सलियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। चुनाव को लेकर ​बहिष्कार के बाद नारायणपुर जिले के ओरछा के घोटुल पारा में IED बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि, जवानों ने सर्चिंग के दौरान 4 किलो का IED बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, यह मामला नारायणपुर के ओरछा थाने का है। यहां जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। जवानों ने IED ट्रेक कर मौके पर डिफ्यूज कर दिया। बता दें, थाना के DRG, बस्तर फाइटर और CAF की संयुक्त कार्रवाई की गई। बता दें, विधानसभा चुनाव के समय नक्सली सक्रिय हो गए हैं। इन दिनों प्रेस नोट जारी कर राजनीतिक पार्टियों को धमकी दे रहे हैं।

बता दें कि, विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलगढ़ में नक्सलियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। चुनाव को लेकर ​बहिष्कार के बाद नारायणपुर जिले के ओरछा के घोटुल पारा में IED बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि, जवानों ने सर्चिंग के दौरान 4 किलो का IED बरामद किया।

आपको बता दें कि, नक्सलियों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। हाल ही में कुछ दिन पहले भी नक्लियों ने चुनाव के विरोध में पोस्टर लगाया था, जिसके बाद आज नक्सलियों की दक्षिण बस्तर सब जोनल ब्यूरो ने पोस्टर लगाया है। बता दें, नक्सलियों ने चिंतलनार पोलिंग बूथ के सामने ही चुनाव के विरोध में पोस्टर लगाया है और लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की है। जारी किए गए पोस्टर में नक्सलियों ने लिखा है कि, छत्तीसगढ़ फर्जी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करें! वैकल्पिक राजसत्ता- क्रांतिकारी जनताना सरकार को मजबूत करें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co