कांकेर IED ब्लास्ट में शामिल चार नक्सली गिरफ्तार
कांकेर IED ब्लास्ट में शामिल चार नक्सली गिरफ्तारRaj Express

Naxalite Arrested : कांकेर IED ब्लास्ट में शामिल चार नक्सली गिरफ्तार, SP ने बताया 2 बम किये थे प्लांट

Four Naxalite Arrested from Kanker :14 दिसंबर को भी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें एक जवान बीएसएफ के हेड कांस्टेबल अखिलेश राय निवासी उत्तर प्रदेश की शहादत हो गई थी।

हाइलाइट्स

  • कांकेर में ब्लास्ट करने वाले नक्सली हुए गिरफ्तार।

  • जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए किये थे 2 IED प्लांट।

  • पकड़ें गए चारों नक्सलियों के जनमिलिशिया सदस्य।

4 Naxalite Arrested from Kanker : कांकेर। छत्तीसगढ़ में कांकेर पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। कांकेर में हुए आइईडी ब्लास्ट में शामिल चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि, ये चारों नक्सलियों के जनमिलिशिया सदस्य है। 14 दिसंबर को भी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें एक जवान बीएसएफ के हेड कांस्टेबल अखिलेश राय निवासी उत्तर प्रदेश की शहादत हो गई थी। कांकेर SP ने बताया है कि,जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए यहां दो आईईडी ब्लास्ट किए गए थे। सर्चिंग के बाद एक आईईडी बम को मौके पर डिफ्यूज किया गया था।

कांकेर SP ने बताया है कि, थाना परतापुर से बीएसएफ की टीम आरएसओ ड्यूटी के लिए महला की ओर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा परतापुर सड़कटोला के पास आईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया गया, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया था। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए यहां दो आईईडी ब्लास्ट किए गए थे। सर्चिंग के बाद एक आईईडी बम को मौके पर डिफ्यूज किया गया था। घटनाक्रम में नक्सलियों के खिलाफ थाना परतापुर में अपराध कायम किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com