बीजापुर में IED ब्लास्ट कर नक्सलियों ने पहुंचाया नुकसान
बीजापुर में IED ब्लास्ट कर नक्सलियों ने पहुंचाया नुकसानSudha Choubey - RE

बीजापुर में नक्सलियों का उत्पात, IED ब्लास्ट कर नक्सलियों ने पहुंचाया नुकसान- CRPF के 2 जवान घायल

नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया और जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। बता दें, नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट से 2 जवान घायल हो गए है।

हाइलाइट्स-

  • छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का उत्पात

  • IED ब्लास्ट कर नक्सलियों ने पहुंचाया नुकसान

  • इस दौरान CRPF के 2 जवान घायल

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम एरिया डामिनेशन पर हिरोली की ओर निकली थी

बीजापुर, छत्‍तीसगढ़। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर (Bijapur) जिले नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीणों व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया और जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। बता दें, नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट से 2 जवान घायल हो गए है।

जानकारी के अनुसार, आज सोमवार को सुबह पुसनार कैंप से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम एरिया डामिनेशन पर हिरोली की ओर निकली थी। सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास टेकामेटा पहाड़ी के समीप नक्‍सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक चिकित्सा के बाद एयर लिफ्ट कर रायपुर रवाना किया जा रहा है। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि, इस दौरान 2 जवान जो घायल हुए हैं, वे सभी केरिपु 85वीं वाहिनी के है। दरसअल, जवानों ने सर्चिंग अभियान के लिए जंगल की ओर निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने टेकामटा पहाड़ी के बाद घात लगाकर बैठे हुए थे। इसी दौरान आईडी के चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। घटना गंगालूर क्षेत्र का है।

वहीं, सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। नक्‍सली के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। गिरफ्तार नक्‍सली सुरपंगुड़ा मिलिशिया कमांडर एक लाख का इनामी है। गिरफ्तार नक्‍सली कुंदेड़ एंबुश वारदात में शामिल था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com