सुकमा से अगवा किए गए ठेकेदार और मजदूरों को नक्सलियों ने किया रिहा

सुकमा जिले में जल जीवन मिशन कार्य में लगे एक ठेकेदार समेत 4 मजदूरों का नक्सलियों ने रविवार को अपहरण कर लिया था। जिन्हें मंगलवार को रिहा कर दिया है।
सुकमा न्यूज़
सुकमा न्यूज़RE

हाइलाइट्स-

  • छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर आई सामने।

  • सुकमा से अगवा किए गए ठेकेदार और मजदूरों को नक्सलियों ने किया रिहा।

  • एक कर्मचारी ने पिता से फोन पर कहा- मैं सुरक्षित हूं, आ रहा हूं।

सुकमा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, सुकमा जिले में जल जीवन मिशन कार्य में लगे एक ठेकेदार समेत 4 मजदूरों का नक्सलियों ने रविवार को अपहरण कर लिया था। जिन्हें मंगलवार को रिहा कर दिया है। एक कर्मचारी ने अपने पिता से फोन पर बात कहा कि मैं सुरक्षित हूं, आ रहा हूं। फिलहाल इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ये सभी सुकमा नहीं पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार, मामला जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है। बता दें, बीते 11 जनवरी को नक्सली गांव से 4 लोगों को अगवा कर अपने साथ ले गए थे। इनमें से तीन मजदूर थे और एक ठेकेदार था। नक्सली ठेकेदार की जेसीबी भी साथ ले गए थे। जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार नल जल मिशन योजना पर काम करा रहा था। जिस गांव से चारों को अगवा किया गया है ये गांव जगरगुंडा थानाक्षेत्र के सिंगराम का है। यह इलाका घोर नक्सली प्रभावित क्षेत्र है। यह बीजापुर और सुकमा का सरहदी इलाका है।

अगवा किए गए एक ग्रामीण ने अपने पिता को दूसरे नंबर से फोन कर अपने पिता से की बात कर कहा कि, मैं सुरक्षित हूं, आ रहा हूं।

जानकारी के लिए बता दें कि, सुकमा में नक्सली लगातार सक्रिय हैं। बीते 30 जनवरी को भी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला किया था। इस गोलीबारी में 3 जवान शहीद हुए थे। वहीं, 14 जवान घायल थे, घायल जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com