स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेवRE- Bhopal

'टीबी के उन्मूलन के लिए जन और समुदाय की भागीदारी जरूरी'- स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने नि-क्षय मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि, इनके जुड़ने से प्रदेश से टीबी को खत्म करने के अभियान में तेजी आएगी।

रायपुर, छत्तीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव आज टीबी उन्मूलन के लिए कार्य करने वाले गैर-सरकारी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं, नौ गैर-सरकारी व स्वयं सेवी संस्थाओं, नौ सार्वजनिक उपक्रमों एवं औद्योगिक कंपनियों, चार जनप्रतिनिधियों, निजी क्षेत्र के 11 अस्पतालों एवं डॉक्टरों आदि को सम्म्मानित किये जाने को लेकर हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चार अधिकारियों और 14 व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कराया गया था। इसमें स्वस्थ मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

इस कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ मंत्री ने कहा कि, 'टीबी के उन्मूलन के लिए जन और समुदाय की भागीदारी जरूरी है। नि-क्षय मित्रों के रूप में स्वास्थ्य विभाग को इसमें अच्छा सहयोग मिल रहा है। टीबी के मरीजों की समय पर पहचान और इलाज आवश्यक है। इसके पीड़ितों का समय पर उपचार नहीं होने से 50 प्रतिशत मामलों में मृत्यु संभावित है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नि-क्षय मित्र के तौर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के साथ खुद भी टीबी उन्मूलन कार्यक्रम से नि-क्षय मित्र के रूप में जुड़ने की इच्छा जताई।

नि-क्षय मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया:

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने नि-क्षय मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि, इनके जुड़ने से प्रदेश से टीबी को खत्म करने के अभियान में तेजी आएगी। स्वास्थ मंत्री ने उम्मीद जताई कि इस अभियान में आगे भी व्यक्तिगत और संस्थागत रूप में लोगों का सहयोग लगातार मिलता रहेगा।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और महामारी नियन्त्रण के संचालक डॉक्टर सुभाष मिश्रा भी मौजूद थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com