रमन सिंह की चेतावनी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
रमन सिंह की चेतावनी के बाद पुलिस ने की कार्रवाईRaj Express

रमन सिंह की चेतावनी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कब्र खोदकर रेत तस्करी करने वाले गिरफ्तार

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़। डॉ. रमन सिंह ने रेत तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी जिला कलेक्टर को दी थी।

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़। महिला की कब्र खोदकर अवैध रेत उत्खनन करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की चेतावनी के बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया। डॉ. रमन सिंह ने रेत तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी जिला कलेक्टर को दी थी।

यह है मामला :

बीते 12 जून को रेत तस्करों ने राजनांदगांव जिले के ग्राम मोखला-जंगलेश्वर के समीप शिवनाथ नदी से अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक महिला की कब्र ही खोद डाली और उसके शव को राजनांदगांव के रॉयल किड्स स्कूल के समीप रेत के साथ भरकर ले आए.रेत में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने महिला की शिनाख्त की। तब मृतिका महिला की पहचान सतरूपा साहू के रूप में हुई। इसके बाद मृतिका के पुत्र महेश्वर साहू ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ अपनी मां की कब्र खोदने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई। आरोपियों का पता चलने के बाद भी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं की गई थी। राजनांदगांव जिले में अवैध रेत उत्खनन का कारोबार काफी जोर-शोर से चल रहा है। कई बार क्षेत्र के लोगों ने अवैध रेत उत्खनन की शिकायत कर चुके हैं, इसके बाद भी खनिज विभाग के द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

रमन सिंह ने दी चेतावनी :

इसके बाद मामला पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह तक पहुंचा और डॉ. रमन सिंह ने इस मामले में राजनांदगांव कलेक्टर को रेत माफियाओं पर कार्रवाई करने कहा। इसके अलावा पूर्व सीएम ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं इस मामले में राजनांदगांव के नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने कहा कि, अवैध रेत उत्खनन कर महिला का शव कब्र से निकालने वाले वाहन चालक और वाहन मालिक पर कार्रवाई की गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com