आज छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी
आज छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधीSudha Choubey - RE

आज छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में करेंगी शिरकत

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज गुरुवार को दुर्ग आएंगी। वो भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में भाग लेंगी।

हाइलाइट्स-

  • आज छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी।

  • भिलाई में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में करेंगी शिरकत।

  • महिला समृद्धि सम्मेलन कार्यक्रम भिलाई के जयंती स्टेडियम में किया गया है आयोजित।

भिलाई, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अपनी दुबारा अपनी सरकार बनाना चाहती है। जिसके लिए कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी बीच खबर आई है कि, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज गुरुवार को दुर्ग आएंगी। दोपहर 12 बजे वो भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में भाग लेंगी।

बता दें कि, कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी भिलाई में आयोजित महिला सम्मलेन कार्यक्रम में शामिल होगी। बता दें, कांग्रेस का महिला समृद्धि सम्मेलन कार्यक्रम भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के बड़े नेता और विभिन्न शहरों के कार्यकर्ता शामिल भी होंगे। प्रियंका गांधी के इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पंडाल के बाहर भी लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ताकि अधिक लोग आने पर वे आसानी से प्रियंका का भाषण सुन और देख सकें। वहीं, सभा स्थल से लेकर शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बल बुधवार से ही तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिलाओं को सौगात देंगे। इस अवसर पर 1010 महिला समूहों को महिला कोष की ऋण योजना से और 285 महिलाओं को सक्षम योजना से 12 करोड़ 01 लाख रुपये का ऋण आरटीजीएस के माध्यम से सीधे खाते में भेजा जाएगा।

कांग्रेस ने किया स्वागत:

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "माता कौशल्या की पावन धरती, भांचा राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की मुखर आवाज, कांग्रेस महासचिव, हमारी प्रिय नेता प्रियंका गांधी जी का हार्दिक स्वागत, वंदन, अभिनंदन।"

भूपेश बघेल ने कही यह बात:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "बराबरी और भागीदारी, महिला सशक्तिकरण की निभाई जिम्मेदारी, “महिला समृद्धि सम्मेलन” जयंती स्टेडियम, भिलाई विशिष्ट अतिथि: प्रियंका गांधी।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co