सीएम बघेल WRS मैदान में करेंगे 110 फीट के रावण का दहन
सीएम बघेल WRS मैदान में करेंगे 110 फीट के रावण का दहनRE

Ravan Dahan 2023: सीएम बघेल रायपुर के WRS मैदान में करेंगे 110 फीट के रावण का दहन

आज देशभर में दशहरा का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रावण रायपुर में तैयार हो गया है। WRS कॉलोनी मैदान में 110 फीट के रावण का दहन होगा।

हाइलाइट्स-

  • रायपुर में होगा छत्‍तीसगढ़ के 110 फीट ऊंचे रावण का दहन।

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे रावण का दहन।

  • रायपुर में नशा रूपी रावण का दहन करके नशा से दूर रहने का देंगे संदेश।

रायपुर, छत्तीसगढ़। आज देशभर में दशहरा का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रावण रायपुर में तैयार हो गया है। WRS कॉलोनी मैदान में 110 फीट के रावण का दहन होगा। प्रदेश में इतनी ऊंचाई का यह इकलौता रावण पुतला होता है। बता दें, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज WRS कॉलोनी मैदान में 110 फीट के रावण का दहन करेंगे।

बता दें कि, आज दशहरे पर्व के दिन रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में इस बार 101 फीट का रावण तैयार किया गया है। पहले रावण का कद 110 फीट का होता था, लेकिन इस बार समय की पाबंदी की वजह से रावण का कद 9 फीट घटाया गया हैं। इस बार कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला भी 85 फीट का तैयार किया गया है। सार्वजनिक दशहरा उत्सव समित और नेशनल क्लब की संयुक्त टीम इसका आयोजन को करती है। समिति के अध्यक्ष रायपुर मेयर एजाज ढेबर ने बताया कि, मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। अन्य कांग्रेसी नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

WRS मैदान के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए, दशहरा उत्सव समिति के सचिव राधेश्याम विभार ने बताया कि, 53 सालों से यहां भव्य दशहरा कार्यक्रम होता रहा है। इस बार 110 फीट के रावण का दहन होगा। कार्यक्रम में सुरक्षा के लिहाज से यह सारे बंदोबस्त किए गए हैं। रेलवे ट्रैक करीब होने की वजह से उसे बैरिकेड किया जा रहा है, ताकि दर्शक सुरक्षित रहें। फायर सेफ्टी और पुलिस टीमों का भी इंतजाम हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co