निश्चलानंद सरस्वती महाराज का बड़ा बयान
निश्चलानंद सरस्वती महाराज का बड़ा बयानRaj Express

शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती पहुंचे रायपुर, कहा- 'गोडसे जी' की वेदना क्या थी उसे समझिए

Shankaracharya Nischalanand in Raipur: शंकराचार्य रायपुर ने मीडिया से संवाद किया। जिसमें गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) के गोडसे को भारत का सपूत कहने वाली बात पर बयान दिया है।

Shankaracharya Nischalanand Saraswati in CG: छत्तीसगढ़ में इन दिनों शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती (Shankaracharya Nischalananda Saraswati) अपना दौरा कर रहे है। इस दौरे के दौरान शंकराचार्य रायपुर ने मीडिया से संवाद किया। जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) के गोडसे को भारत का सपूत कहने वाली बात पर बयान दिया है। जिसमें शंकराचार्य ने नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) की वेदना को प्राथमिकता देते हुए उसे समझने की और इशारा किया है।

राजधानी रायपुर में स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के राष्ट्रोत्कर्ष दिवस 81वां प्राकट्य महोत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। रावाभाठा में शंकाराचार्य के राष्ट्रोत्कर्ष दिवस पर 81वां प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा। इसी की तैयारियों का जायजा लेने स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज रायपुर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारवार्ता की जिसमें उन्होंने यह बात कही।

पत्रकार वार्ता में बोले शंकराचार्य :

शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने पत्रकारों के बीच अपनी बात रखते हुए कहा- कोई भी बोलता है तो कुछ सहमत होते हैं कुछ असहतम होते हैं । गोडसे के वक्तव्य की 70 पृष्ठों में लगभग पुस्तक है। उसे पढ़िए। 'गोडसे जी' ने जो वक्तव्य दिया बहुत मार्मिक है। उन्होंने लिखा था अपनी मौत को स्वीकार करके ही गांधी जी को मारने जा रहा हूं या मैंने मारा, फांसी की सजा से पहले। क्या वेदना थी उसे समझिए। हालांकि गोडसे ने कभी अपने उठाए कदम को सही नहीं कहा। गोडसे के विचार से मुझे सहमत या असहमत मत मानिए। गोडसे जी की वेदना क्या थी उनकी पुस्तक को पढ़िए जो प्रतिबंधित है। किसी पुस्तकालय में हो तो पढ़िए। भगवान राम ही वक्ता क्यों न हों, सब तो सहमत नहीं हो पाते हैं।

NSUI ने गिरिराज सिंह का फूंका पुतला :

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चुनाव को मद्देनजर रखते हुए तीन दिन के छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान शुक्रवार को जगदलपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भारत का सपूत बताया था। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय मंत्री के बयान की कड़ी आलोचना की है। रायपुर के अंबेडकर चौक में NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह का पुतला फूंका।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर करें।

निश्चलानंद सरस्वती महाराज का बड़ा बयान
Raipur News: NSUI ने गिरिराज सिंह का फूंका पुतला, नाथूराम गोडसे वाले बयान पर जताई नाराजगी

16 जून को करेंगे धर्म सभा :

राजधानी रायपुर में स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के राष्ट्रोत्कर्ष दिवस 81वां प्राकट्य महोत्सव मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। रावाभाठा में शंकाराचार्य के राष्ट्रोत्कर्ष दिवस पर 81वां प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा। 16 जून को उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए रुद्राभिषेक एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 11 हजार लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही शंकराचार्य आश्रम में धर्म सभा का आयोजन होगा। इसमें 21 हजार लोग शामिल होंगे। इसी की तैयारियों का जायजा लेने शंकराचार्य रायपुर पहुंचे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com