छत्तीसगढ़ में स्टार प्रचारकों का डेरा, आज प्रियंका गांधी का रोड शो और हिमंत बिस्वा, स्मृति ईरानी की जनसभा

Star Campaigner Chhattisgarh Visit : प्रियंका गांधी का रोड शो राजीव गांधी चौक से शुरू होगा, जो कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मणपारा, आमापारा,अग्रसेन चौक से तेलघानी तक जाएगा।
Star Campaigner Chhattisgarh Visit
Star Campaigner Chhattisgarh VisitRaj Express
Submitted By :
Deeksha Nandini

हाइलाइट्स

  • छत्तीसगढ़ में 17 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान।

  • राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों छत्तीसगढ़ प्रवास जारी।

  • आज रोड शो और जनसभाओं करेंगे स्टार प्रचारक।

Star Campaigner Chhattisgarh Visit : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ दौरे पर है। इस दौरान प्रियंका रायपुर में रोड शो तो वहीं भाजपा स्टार प्रचारक हिमंत बिस्वा और स्मृति ईरानी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो :

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को रायपुर में रोड शो के दौरान कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगेंगी। प्रियंका गांधी रायपुर संभाग को साधने के लिए लगातार प्रचार में उतर रही हैं। जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी मंगलवार शाम 5 बजे रायपुर पहुंचेंगी। जिसके बाद रोड शो राजीव गांधी चौक से शुरू होगा, जो कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मणपारा, आमापारा,अग्रसेन चौक से तेलघानी तक जाएगा।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कार्यक्रम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, इस दौरान हिमंता बिस्वा आज सुबह लगभग 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे, इसके बाद राजिम, बिंद्रानवागढ़, अहिवारा और गुंडरदेही में हिमंता बिस्वा सरमा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज सुबह 11:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से जैजपुर के लिए रवाना होगी, वहां दोपहर 12:30 बजे शक्ति में जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद दोपहर 1:50 बजे कोटारी,लोरमी में आम सभा को संबोधित करेंगे, दोपहर 3:00 बजे बिलासपुर के कोटा में जनसभा में शामिल होंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co