Arun Sao Statement
Arun Sao StatementRaj Express

राज्य सरकार सार्वजनिक रूप से BJP कार्यकर्ताओं को काटने की धमकी दे रही: प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

Arun Sao Statement: अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, संघ और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को धमकाया गया है, बीजेपी कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग की गई है।

हाईलाइट्स

  • अध्यक्ष अरुण साव ने आदिवासी नेता सूरजु टेकाम के बयान पर किया पलटवार।

  • राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- राज्य में कानून व्यवस्था के क्या हालात है।

  • #Bhet Mulakat With Youth पर कसा तंज, कहा- छत्तीसगढ़ का युवा आक्रोशित

Arun Sao Statement: रायपुर। राज्य सरकार प्रदेश में भय का माहौल बना रही है। राज्य सरकार इस हद तक डरी है कि, सार्वजनिक रूप से बीजेपी के कार्यकर्ताओं को काटने की धमकियां दिलाई जा रही है। यह बात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आदिवासी नेता सूरजु टेकाम के मोहला-मानपुर में प्रदर्शन के दौरान “चुनाव के समय भाजपाई आए तो काट डालो“ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कही है।

आगे प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, संघ और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को धमकाया गया है, बीजेपी कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग की गई है। यह बताता है कि राज्य में कानून व्यवस्था के क्या हालात है। यह घटना दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की भाषा का उपयोग किया गया है, उस पर तत्काल FIR दर्ज की जाए और गिरफ्तारी हो। राज्य सरकार इस प्रकार के कृत्य करवा रही है।

#Bhet Mulakat With Youth पर कसा तंज :

अरुण साव ने इसके साथ मुख्यमंत्री के युवा संवाद कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि, पौने 5 साल युवाओं के सपने को तोड़ने का काम किया। आज छत्तीसगढ़ का युवा आक्रोशित है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का तय कर लिया है। इस संवाद से कोई लाभ कांग्रेस को नहीं मिलेगा। बीजेपी के विधानसभा स्तर के कार्यक्रमों और यात्राओं पर अरुण साव ने कहा कि सभी चुनाव को दृष्टि से तैयारियां चल रही है। शक्ति केंद्र स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन करेंगे।विधानसभा स्तर पर आरोप पत्र सरकार के खिलाफ जारी करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com