प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देवRE

भाजपा नेता की हत्या पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जताया दुख, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

कांकेर के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दुख जताया है।

हाइलाइट्स-

  • भाजपा नेता की हत्या पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जताया दुख।

  • किरण सिंह देव ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

कांकेर, छत्तीसगढ़। कांकेर के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

किरण सिंह देव ने कही यह बात:

किरण सिंहदेव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, "पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की निर्मम हत्या की गई। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। आपकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। शोकसंतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य रखने की प्रार्थना करता हूं। विश्वास दिलाता हूं कि, शासन-प्रशासन आपके साथ है, दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा।"

वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, "भाजपा कांकेर के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री असीम राय जी की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। राय का निधन पार्टी एवं कांकेर क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों मे स्थान दें एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।"

आपको बता दें कि, पंखाजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता असीम राय की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी थी और मौके से फरार हो गए थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। रविवार रात अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग पखांजूर के पुराना बाजार में हुई। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।कांकेर पुलिस के अनुसार भाजपा नेता और जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया।घटना की जानकारी के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com