छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे आत्महत्या के मामले- जशपुर में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी

छत्तीसगढ़। जशपुर में पहाड़ी कोरवा परिवार ने अपने परिवार समेत फंदे पर लटककर जान दे दी हैं। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है।
फंदे से लटके मिले पति-पत्नी
फंदे से लटके मिले पति-पत्नी Priyanka Yadav RE

छत्तीसगढ़। प्रदेश में आत्महत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कई अलग-अलग कारणों की वजह से प्रदेश लोग आत्महत्या कर रहे हैं। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के जशपुर में पहाड़ी कोरवा परिवार ने अपने परिवार समेत फंदे पर लटककर जान दे दी हैं। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है। ग्रामीणाों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

महुआ बीनने को लेकर हुआ था विवाद:

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में गांव वालों से पूछताछ करने पर बताया गया कि, बीते दिन शनिवार को राजुराम व उसकी पत्नी भिनसारी बाई का जगनराम कोरवा व अन्य लोगों से बिमड़ा बैगाकोना गांव से लगे जंगल में महुआ बीनने को लेकर विवाद हुआ था। जंगल में महुआ वनोपज बीनने की परंपरा पुश्तैनी है। इस विवाद में मारपीट नहीं हुई पर आत्महत्या का कारण यही हो, यह मैं नहीं कह सकता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों और विवाद करने वाले परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

झूमराडूमर बस्ती में रहता था मृतक का परिवार

जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना बगीचा थाना के सामरबहार पंचायत की बताई जा रही हैं। यहां झूमराडूमर बस्ती में राजुराम कोरवा अपनी पत्नी भिनसारी और दो बच्चों चार साल की बेटी देवंती और 1साल के बेटे देवन राम के साथ रहता था। चारों सदस्यों के शव घर के बाहर अमरूद के पेड़ से फांसी पर लटके मिले हैं। बगीचा थाना के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि, अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। महुआ बीनने को लेकर पड़ोसी से विवाद की बात सामने आई है, पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर।

फंदे से लटके मिले पति-पत्नी
CG News: कवर्धा में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस कर रही जांच

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com