यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य ने छत्तीसगढ़ के समरी में विशाल परिवर्तन यात्रा एवं जनसभा को किया संबोधित
हाइलाइट्स-
उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव मौर्य आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।
डिप्टी CM केशव मौर्य ने छत्तीसगढ़ के समरी में विशाल परिवर्तन यात्रा एवं जनसभा को किया संबोधित।
छत्तीसगढ़ में भाजपा पवर्तन यात्रा निकाल रही है।
CG News: छत्तीससगढ़ में होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में भाजपा पवर्तन यात्रा निकाल रही है। भाजपा रोजाना यहां प्रदेश के हर जिले में परिवर्तन यात्रा कर रही है। वहीं, इस यात्रा में दिग्गज नेता भी शामिल हो रहें हैं। इसी कड़ी में आज बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में सम्मिलित होने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने बलरामपुर की विधानसभा क्षेत्र- समरी में आयोजित विशाल परिवर्तन यात्रा व जनसभा को संबोधित किया।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज छत्तीसगढ़ पहुंचे, यहां उन्होंने बलरामपुर की विधानसभा क्षेत्र- समरी में आयोजित विशाल परिवर्तन यात्रा व जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण चंदेल, परिवर्तन यात्रा प्रभारी व सह प्रभारी गण मोतीलाल साहू जी व अनुराग सिंह देव जी, जिला अध्यक्ष गण एवं वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
केशव प्रसाद मौर्य ने कही यह बात:
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, "छत्तीसगढ़ के विधानसभा क्षेत्र- समरी में भाजपा द्वारा आयोजित विशाल परिवर्तन यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने हेतु आगमन पर देवतुल्य जनता से व्यापक जन समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर अभिभूत हूँ। भव्य स्वागत एवं स्नेह देने के लिए हार्दिक आभार।"
उन्होंने बलरामपुर की विधानसभा क्षेत्र- समरी में आयोजित विशाल परिवर्तन यात्रा व जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "कांग्रेस पार्टी के पास भ्रष्टाचार एवं घोटालों के सिवाय जनता को देने के लिए कुछ नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को फिर से लाने का मन बना लिया है।"
नारायण चंदेल ने कही यह बात:
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि, "सरकार बनने के साढ़े चार साल तक टीएस सिंहदेव को दिल्ली दौड़ लगाने से फुर्सत नहीं मिली। सिंहदेव और सीएम भूपेश बघेल की लड़ाई में क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। बघेल ने सिंहदेव का अपमान किया, इसका बदला जनता भूपेश सरकार को चुनाव में हराकर लेगी।"
अंबिकापुर पहुंची बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दौरान नारायण चंदेल ने कहा कि, "अटल जी ने छत्तीसगढ़ बनाया, जहां आज कांग्रेस शोषण, घोटाला और भ्रष्टाचार कर रही है। प्रदेश अपराध का गढ़ बन गया है। दूसरे राज्यों के हिस्ट्रीशीटर यहां आकर अपराध कर रहे हैं।"
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।