डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम को मिली बड़ी जिम्मेदारी
डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम को मिली बड़ी जिम्मेदारीSudha Choubey - RE

डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कैबिनेट से हटाए गए डॉ. प्रेमसाय सिंह को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हाइलाइट्स-

  • डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • प्रेमसाय सिंह टेकाम को बनाया गया राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष

  • प्रेमसाय सिंह टेकाम का कैबिनेट मंत्री का दर्जा बरकरार रहेगा

रायपुर, छत्तीसगढ़। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कैबिनेट से हटाए गए डॉ. प्रेमसाय सिंह को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें, प्रेमसाय सिंह टेकाम को योजना आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके कैबिनेट मंत्री का दर्जा बरकरार रहेगा।

बता दें कि, बीते दिन प्रेमसाय सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद बाद मोहन मरकाम को मंत्री बनाया गया है। आज ही कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली। मोहन मरकाम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्र ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, अनिला भेड़िया, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा सहित कई विधायक मौजूद थे।

जानकारी के लिए बता दें कि, छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस में देखने को मिल रही है। मोहन मरकाम को अध्यक्ष पद से हटाकर बस्तर सांसद दीपक बैज को संगठन की कमान दी गई है और अब प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस्तीफे के बाद मोहन मरकाम को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।

वहीं, मोहन मरकाम के शपथ ग्रहण के बाद सीएम हाउस में मंत्रियों की एक बैठक रखी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये बैठक ली है, जिसमें मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, गुरु रूद्रकुमार, शिव डहरिया और कवासी लखमा मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि, विभागों के फेरबदल को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्री रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्यगत कारणों की वजह से उनकी जिम्मेदारी कम की जा सकती है और ताम्रध्वज साहू को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके साथ ही मोहन मरकाम को स्कूल शिक्षा विभाग के साथ सहकारिता विभाग भी दिया जा सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com