76th Independent Day
76th Independent Day Social Media

76th Independent Day : स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने फहराया तिरंगा व तमाम नेताओं ने दी बधाई

76th Independent Day : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के तमाम नेताओं ने ट्वीट के जरिए देशवासियों को बधाई दी । तो वहीं तमाम मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया।

76th Independent Day : हर साल की तरह ही इस साल पूरे देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मन रहा है, यह दिन भारतीयों के लिए हर्ष और उल्लास का दिन है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के तमाम नेताओं ने ट्वीट के जरिए देशवासियों को बधाई दी है।

राजनाथ ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा :

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी फहराया तिरंगा-

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पानीपत के समालखा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस पर लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में तिरंगा फहराया।

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर पटना में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • तिरुवनंतपुरम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • महाराष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में RSS मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में विधान सभा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

आप समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अप्रतिम त्याग से परिपूर्ण स्वतंत्रता की अग्नि में अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के सभी अमर सपूतों को शत्-शत् नमन।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

सभी देशवासियों को आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस गौरवशाली अवसर पर आइए हम सब देशवासी ये प्रण लें कि अपने महान भारत के हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा देनी है, हर व्यक्ति को अच्छा इलाज देना है, युवाओं को रोज़गार देना है, भारत को नम्बर-1 देश बनाना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

76वें स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आज देश ने अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए। आइए, 'आजादी का अमृत महोत्सव' में इस पावन अवसर पर 'आत्मनिर्भर भारत' के प्रति एकजूट होकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं। वंदे मातरम्...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

"भारत के लिए, हमारी बहुत प्यारी मातृभूमि, प्राचीन, शाश्वत और हमेशा-नई, हम अपनी श्रद्धेय श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और हम उसकी सेवा के लिए खुद को नए सिरे से बांधते हैं।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं... 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ये अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इसका विशेष महत्त्व है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का संदेश-

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com