सूरत में प्रवासी मजदूरों का हंगामा, पुलिस पर बरसाए पत्थर
सूरत में प्रवासी मजदूरों का हंगामा, पुलिस पर बरसाए पत्थरPriyanka Sahu -RE

सूरत में प्रवासी मजदूरों का हंगामा, पुलिस पर बरसाए पत्थर

लॉकडाउन 3.0 के पहले दिन गुजरात के सूरत में घर जाने की मांग कर रहे प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर पथराव किया, इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया एवं आंसू गैस के गोले छोड़े।

राज एक्सप्रेस। घातक कोरोना वायरस की महामारी के कारण अब तक देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि 3 बार आगे बढ़ाई जा चुकी है। आज 4 मई से ही लॉकडाउन 3.0 शुरू होने के पहले दिन गुजरात के सूरत से आक्रोशित प्रवासी मजदूरों और पुलिसकर्मियों के बीच पथराव की घटना सामने आई है।

पुलिस पर मजदूरों ने बरसाए पत्थर :

प्रवासी श्रमिकों ने सोमवार को पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाए मजदूरों ने पत्थर बरसाए, इस घटना के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। प्रवासी मजदूर और पुलिसकर्मियों की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ये नजर आ रहा है कि, प्रवासी मजदूर पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहे हैं, जो आप भी यहां देख सकते हैं-

बताया जा रहा है कि, लॉकडाउन 3 शुरू होने के बाद ये आक्रोशित प्रवासियों की अपने-अपने घरों पर वापस जाने की मांग कर रहे थे, विशेष ट्रेनें चलाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई और देखते-देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू कर दिया, हालांकि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मजदूरों के हंगामे का कारण :

दरअसल, सूरत के प्रवासी मजदूरों को अपने राज्य वापिस जाने के लिए किसी तरह की यातायात सुविधा न मिलने के कारण ही हंगामा मचाया और लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया। वहीं इस दौरान एक प्रवासी मजदूर ने बताया कि, "बिहार का रहने वाला हूं यहां मील में काम करता हूं। अभी तक हमें मार्च की पगार भी नहीं मिली है। खाने का ठिकाना नहीं है, सरकार ने कोई सुविधा नहीं दी है। पुलिस वाला आता है, मारता है, डराता है और जाता है।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co