हिमाचल प्रदेश में मानसून साथ लाया तबाही, लाहौल-स्पीति में बादल फटने की घटना

हिमाचल प्रदेश में कुदरती आफत तबाही मचा रही है, बारिश के बीच बाढ़ व बादल फटने की घटना से कई लोगों की मौत हो रही है और कई लोग लापता हो रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में मानसून साथ लाया तबाही, लाहौल-स्पीति में बादल फटने की घटना
हिमाचल प्रदेश में मानसून साथ लाया तबाही, लाहौल-स्पीति में बादल फटने की घटनाSocial Media

हिमाचल प्रदेश, भारत। मानसूनी मौसम में कही भारी बारिश, बाढ़, भूस्‍खलन, आसमानी आफत यानी बिजली गिरना व बादल फटने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश में कुदरती आफत तबाही मचा रही है, बारिश के बीच हादसे होने से कई लोगों की मौत हो रही है।

लाहौल-स्पीति में फटा बादल :

बताया जा रहा है कि, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के लाहौल-स्पीति में बादल फटने की घटना हुई और यह घटना लाहौल-स्पीति में उदयपुर के पास हुई, जिसमें 1 व्यक्ति के मौत होने की पुष्टि व 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में आई बाढ़ से 5 मौतें, 3 घायल और 11 लोग लापता हैं।

लाहौल स्पीति की घटना पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट :

लाहौल स्पिती में बादल फटने की घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- लाहौल स्पिती में बादल फटने की ख़बर दुखद है। भूस्खलन-बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समाचार लगातार आ रहे हैं। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उन्हें मेरी शोक संवेदनाएँ। लापता लोगों के मिलने व घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूँ।

हिमाचल प्रदेश के लोगों पर भारी बारिश कहर बनकर टूटी है, इस बार प्रदेश में मानसून भारी तबाही लेकर आया, यहां बारिश, बाढ़, भूस्खलनों व बादल फटने से तबाही मची हुई है।

  • झालमा पुल भी भारी बारिश के बाद टूट गया है, जिस वजह से स्थानीय लोगों के लिए भी दिक्कत बढ़ गई है। प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

  • कुल्लू में मणिकरण के पास पार्वती नदी की सहायक नदी ब्रह्मगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण 25 वर्षीय पूनम और उसका चार वर्षीय बेटा निकुंज बुधवार सुबह लगभग सवा छह बजे उसमें बह गए। एक अन्य महिला और एक पुरुष भी बाढ़ के पानी में बह गए।

  • प्रदेश में 45 दिनों में 400 करोड़ से ज़्यादा का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 271 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। आईपीएच विभाग को 115 करोड़ की चपत लग चुकी है।

  • आंकड़ों के मुताबिक, 39 मकान ढह चुके हैं, जिनमें 33 मकान कांगड़ा, 3 शिमला-मंडी, बिलासपुर और चंबा में एक-एक मकान को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में 8 दुकानें, 6 पुल और 340 गोशालाएं भी बह चुकी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co