गुजरात में गाय माता के लिए CM अरविंद केजरीवाल ने किया गांरटी का ऐलान
गुजरात, भारत। गुजरात में इन दिनों आप सरकार की ओर से एक के बाद कई गारंटियों का ऐलान कर अपनी पार्टी की सरकार सत्ता में लाने की फुल तैयारी में इसी बीच अब आज 2 अक्टूबर को दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों अरविंद केजरीवाल व भगवंत सिंह मान ने महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की और गाय माता के लिए गारंटी का ऐलान किया है।
गुजरात के लोगों से की यह अपील :
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लोगों से अपील कर कहा- IB की Report में अभी AAP की जीत का Margin थोड़ा Thin है। Gujarat के लोगों से मेरी अपील: एक ज़ोरदार धक्का और लगाने की जरूरत है। एक ज़ोरदार धक्का लग गया तो Punjab और Delhi दोनों के Record टूट जाएंगे।
गाय माता के लिए CM केजरीवाल की गारंटियां-
AAP की सरकार बनने पर हम गाय के रखरखाव के लिए 40 रूपए हर दिन देंगे
जो गायें दूध देना बंद कर देती हैं और सड़कों पर घूमती है उनके लिए पंजारा पोल बनाएंगे
गुजरात में गायों की अनदेखी हो रही है। हम गायों की देखभाल के लिए हर क़दम उठाएंगे।
Congress के कुछ नेता BJP में जाना चाहते थे। BJP ने कहा 'हम कांग्रेस को और कमजोर नहीं करना चाहते। अभी वहीं रहो, आपका ख़्याल रखेंगे' कांग्रेस को VOTE देकर BJP को जिता मत देना। कांग्रेस ख़त्म है। इनकी 10 Seat नहीं आ रही। ये चुनाव के बाद BJP में शामिल हो जाएंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना :
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान एक रिपोर्ट को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना भी साधा और कहा कि, ''IB Report से बड़ा खुलासा! आज Gujarat में चुनाव हो तो AAP की सरकार बन रही है:Sources रिपोर्ट से बुरी तरह बौखलाई BJP, Congress के साथ Secret Meetings कर रही है भाजपा का प्रयास-कांग्रेस को मज़बूत कर Anti-BJP Vote बांटो कांग्रेस की ज़िम्मेदारी-AAP के वोट काटो।''
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।