CM केजरीवाल ने पेश किया आप का 10 एजेंडे का 'पंजाब मॉडल'
CM केजरीवाल ने पेश किया आप का 10 एजेंडे का 'पंजाब मॉडल'Social Media

पंजाब के मोहाली में CM केजरीवाल ने पेश किया आप का 10 एजेंडे का 'पंजाब मॉडल'

पंजाब के मोहाली में CM अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर अपना 10 एजेंडे का पंजाब मॉडल पेश किया और कहा- पंजाब के अब ख़ुशहाल दिन आएँगे।

पंजाब, भारत। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में विजय होने एवं अपनी सरकार को राज्‍य की सत्‍ता में लाने चुनाव प्रचार के लिए आज 12 जनवरी को फिर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के मोहाली पहुंचे हैं।

10 एजेंडे का पंजाब मॉडल किया पेश :

पंजाब के मोहाली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर यह दावा किया है कि, ''कई दशकों से चल रहा कांग्रेस और बादल परिवार का गठजोड़ अब ख़त्म होगा। पंजाब के अब ख़ुशहाल दिन आएँगे।'' साथ ही उन्‍होंने 10 एजेंडे का पंजाब मॉडल पेश किया है, जिसमें नशा मुक्त पंजाब, बेअदबी के दोषियों को सजा, रोजगार व शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात कही है।

  1. सभी के लिए रोजगार

  2. ड्रग माफिया का अंत

  3. शांतिपूर्ण पंजाब

  4. भ्रष्टाचार का अंत

  5. शिक्षा क्रांति

  6. स्वास्थ्य सेवा क्रांति

  7. 24x7 मुफ्त बिजली

  8. 1000/माह महिलाओं के लिए

  9. किसानों की समस्या का समाधान

  10. व्यापार और इंडस्ट्री को बढ़ावा देंगे

हमने लोगों के इनपुट के आधार पर एक पंजाब मॉडल तैयार किया है, पंजाब मॉडल के दस एजेंडा हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो एक नया, खुशहाल और तरक्की वाला पंजाब बनाएंगे।

दिल्ली के मुख्यमंंत्री अरविंद केजरीवाल

मैं भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकता :

CM अरविंद केजरीवाल ने आगे यह भी कहा- 1966 से आज तक कांग्रेस और बादलों ने Partnership की सरकार चला कर पंजाब को लूटा! इस बार लोगों ने मन बना लिया है कि इस पार्टनरशिप को खत्म करना और आम आदमी की सरकार बनानी हैं। मैं कुछ भी बर्दाश्त कर सकता हूँ, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकता! किसी ने Ticket बेची है तो साबित करो। मैं उनका जहन्नुम तक पीछा करूंगा, उन्हें जेल भेजूंगा, छोडूंगा नहीं।

CM चेहरे को लेकर अगले हफ्ते करेंगे ऐलान :

बता दें कि, CM अरविंद केजरीवाल दो दिन के पंजाब दौरे पर हैं। आज वे सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पंजाब में आप CM चेहरे को लेकर यह बयान भी दिया कि, ''पंजाब में पार्टी के सीएम चेहरे को लेकर अगले हफ्ते ऐलान करेंगे। हालांकि, पार्टी की तरफ से पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवार तय किए जा रहे हैं। 117 में से 109 सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार तय कर चुकी है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com