राजस्‍थान कांग्रेस में भी सियासी हलचल तेज- CM गहलोत के OSD ने दिया इस्तीफा

राजस्थान की राजनीति में सुगबुगाहट, CM अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) लोकेश शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दिया और कही ये बात...
राजस्‍थान कांग्रेस में भी सियासी हलचल तेज- CM गहलोत के OSD ने दिया इस्तीफा
राजस्‍थान कांग्रेस में भी सियासी हलचल तेज- CM गहलोत के OSD ने दिया इस्तीफाSocial Media

राजस्थान, भारत। कांग्रेस शासित राज्‍यों में सियासी हलचल का दौर खत्‍म नहीं हो रहा है, अभी तक पंजाब में कांग्रेस पार्टी में हलचल थी और अब राजस्थान में भी सुगबुगाहट नजर आने लगी है। कांग्रेस पार्टी अभी पंजाब CM कैप्‍टन अ‍मरिंदर सिंह के इस्तीफे से उबरी भी नहीं थी कि, इस बीच राजस्थान के CM अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) लोकेश शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर बताया :

बताया जा रहा है कि, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने कल शनिवार को देर रात करीब 12:30 बजे ही अपना इस्तीफा प्रदेश के CM गहलोत को भेजा है। अब उनके इस्तीफे देने की वजह क्‍या है, इस बारे में लोकेश शर्मा ने खुद ट्वीट के जरिए जानकारी दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर बताया-'मजबूत को मजबूर, मामूली को मगरूर किया जाए...। बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए..' लोकेश शर्मा का कहना है कि, उनके ट्वीट को राजनीतक रंग दिया जा रहा है। इसे पंजाब की सियासत से जोड़ा जा रहा है, यह गलत है। इसलिए वे अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

तो वहीं, लोकेश शर्मा ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि, ''मैं 2010 से ट्विटर पर सक्रिय हूं। आज तक पार्टी लाइन से अलग कोई भी ऐसे शब्द नहीं लिखे जिन्हें गलत कहा जा सके। मैंने अपनी मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए कोई भी राजनैतिक ट्वीट नहीं किया है। फिर भी आपको लगता है मेरे द्वारा जान-बूझकर कोई गलती की गई है तो मैं इस्तीफा भेज रहा हूं, निर्णय आपको करना है।''

बता दें कि, लोकेश शर्मा CM अशोक गहलोत के ओएसडी के रूप में मीडिया का काम देखते हैं, लेकिन उन्‍होंने अब इस्तीफा दे दिया। तो वहीं, CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा का ट्वीट और उनका इस्तीफा राजस्थान में जबर्दस्त चर्चा का विषय बना हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com