
दिल्ली, भारत। सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बन चुकी है, आज ही उन्होंने राष्ट्रपति की शपथ ली और राष्ट्रपति भवन में महामहिम की कुर्सी पर विराजी। तो वहीं, शपथ के बाद द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधित कर अपना संबोधन दिया, जिसकी विपक्ष पार्टी तक के नेता तारीफ कर रहे है। हाल ही में राजस्थान के CM अशोक गहलोत का बयान आया।
द्रौपदी मुर्मू के भाषण को बेहद प्रभावी बताया :
दरअसल, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पहले संबोधन में गरीब कल्याण से लेकर देश के विकास तक की बातों पर चर्चा की। उनके इसे भाषण पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है, उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के भाषण को बेहद प्रभावी बताया है। दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के एक-एक शब्द से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं। एक आदिवासी महिला ने जो अपनी भावना प्रकट की है वो तारीफ के काबिल है। जो उन्होनें आज देश के सामने प्रण लिया है मैं उम्मीद करता हूं कि वे इस पर खरी उतरेंगी।
बता दें कि, आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पहले भाषण के दौरान कई सारे अहम पहलुओं पर अपना संबोधन दिया। अगर आप भी देश की महामहिम द्रौपदी मुर्मू के शपथ की ग्रहण के बाद का पहला संबोधन पढ़ना चाहते है तो आप नीेचे दी गई लिंक पर क्लिक करें-
हालांकि, इससे पहले CM अशोक गहलोत ने द्रोपदी मुर्मू द्वारा चुनाव में विजय होने पर भी चुनावी जीत पर बधाई दी थी और उन्होंने कहा था- श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को भारत की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है श्रीमती मुर्मू भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के संवैधानिक दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।