गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्रSocial Media

CM गहलोत ने जारी किया अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र

कांग्रेस ने आज शनिवार को गुजरात चुनाव (Gujarat Election) के लिए अहमदाबाद में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।जिसमें पार्टी ने 10 लाख नौकरियों देने का वादा किया।

गुजरात, भारत। कांग्रेस ने आज शनिवार को गुजरात चुनाव के लिए अहमदाबाद में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें पार्टी ने 10 लाख नौकरियों देने का वादा किया। वहीं, किसानों का कर्ज 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की बात कही। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Kheda) समेत कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा कि, गुजरात के लोग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के बड़े पैमाने पर निजीकरण की अनुमति नहीं देंगे।

बता दें कि, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र 'जन घोषणा पत्र 2022' जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवा, महिला, किसान, सबके लिए लोकलुभावन वादे किए हैं। कांग्रस ने सत्ता में आने पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर फिर से सरदार पटेल स्टेडियम करने का वादा किया है।

CM अशोक गहलोत ने कही यह बात:

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दौरान कहा कि, "हमने कहा था कि जैसे ही कांग्रेस गुजरात में कूदेगी वह (AAP) नज़र नहीं आएंगे, आज वह नज़र नहीं आ रहे। मैं हिमाचल से आया हूं। ऐसा क्या कारण है कि, उन्होंने वहां से अपना पूरा प्रचार वापस ले लिया? उन्होंने अपने उम्मीदवार वापस नहीं लिए।आप BJP को जिताना चाह रहे हैं।"

जगदीश ठाकोर ने कही यह बात:

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर (Jagdish Thakor) ने पार्टी के घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि, "राज्य में 12 लाख लोग कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। सरकार में आने पर हम सबको नियमित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, गुजरात में कांग्रेस के सत्ता में आने के साथ ही किसानों का कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि, बिजली का बिल माफ करेंगे और बेरोजगारी भत्ता देंगे।"

गुजरात के लिए कांग्रेस का संकल्प:

  • सरकारी नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था खत्म

  • 10 लाख सरकारी नौकरी

  • 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता

  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर

  • 300 यूनिट बिजली फ्री

  • पुरानी पेंशन लागू

  • 10 लाख तक मुफ्त इलाज

  • किसानों का 3 लाख का कर्ज माफ, बिजली बिल माफ

  • बनाएंगे शिक्षित गुजरात, छात्रों को देंगे छात्रवृत्ति की सौगात।

  • हमारा वादा है- जरूरतमंद छात्रों को 500 से 20,000 तक की छात्रवृत्ति देंगे।

  • जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने आ रही है कांग्रेस।

आपको बता दें कि, गुजरात चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनाव के प्रचार प्रसार में लग गई हैं। भारतीय जनता पार्टी गुजरात में फिर से सत्ता में आने की पूरी कोशिश कर रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com