सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद CM गहलोत का बयान
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद CM गहलोत का बयान Social Media

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद CM गहलोत का बयान- कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है।

राजस्थान, भारत। राजस्थान कांग्रेस में सियासी उठापटक के बीच आज गुरूवार को राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलने दिल्‍ली में 10 जनपथ पहुंचे, यहां उन्‍होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की।

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे CM अशोक गहलोत :

इस दौरान राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी के बीच काफी काफी लंबे समय तक बातचीत चली। तो वहीं, इस मुलाकात के बाद CM अशोक गहलोत का बड़ा बयान भी सामने आया, जिसमें उन्‍होंने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव न लड़ने की बात कही है। दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ''मैं कोच्चि में राहुल गांधी से मिला और उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया तो मैंने कहा कि, मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन अब उस घटना (राजस्थान राजनीतिक संकट) के बाद मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।''

एक पंक्ति का संकल्प हमारी परंपरा है। दुर्भाग्य से, ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई कि प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी थी, लेकिन सीएम होने के बावजूद मैं प्रस्ताव पारित नहीं करा सका। 

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत

मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं :

आगे उन्‍होंने यह बात भी कही कि, ''मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। जिस तरीके से 2 दिन पहले घटनाएं हुई है उससे मैं आहत हूं। मैंने सोनिया गांधी को पूरी बात बताई है। पार्टी ने मुझे कई सारी जिम्मेदारियां दी है। पार्टी ने ही मुझे तीन बार मुख्यमंत्री बनाया है। जो कुछ भी हुआ है उसके लिए मैं खेद जता रहा हूं। जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैंने माफी भी मांगी है।''

मेरा दुख कोई नहीं जान सकता है। यह संदेश गया कि, मैं सीएम रहना चाहता हूं। लेकिन मैं कांग्रेस का वफादार सिपाही हूं। मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत

क्‍या CM बने रहेंगे गहलोत :

इस दौरान CM अशोक गहलोत से यह भी पूछा गया कि, ''क्या वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे?'' तो इस पर उन्होंने कहा कि, ''यह फैसला सोनिया गांधी और कांग्रेस का नया अध्यक्ष करेगा।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com