CM अशोक गहलाेत
CM अशोक गहलाेतSocial Media

कांग्रेस अध्यक्ष की सियासी चर्चाओं के बीच CM अशोक गहलाेत का आया बड़ा बयान

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा- मैंने राहुल गांधी से काफी बात करने की कोशिश की। उनका कहना है कि, हमने फैसला कर लिया कि इस बार कोई गांधी परिवार का व्यक्ति उम्मीदवार नहीं बनेगा।

केरल, भारत। कांग्रेस अध्‍यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी में गहमागहमी जारी है कि, आखिर कांग्रेस के अध्‍यक्ष की कमान किसे सौंपी जाए। इसके लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम काफी चर्चा में बना हुआ और उनके लगातार बयान भी सामने आ रहे है। अब आज शुक्रवार को CM अशोक गहलाेत का बड़ा बयान आया, जिसमें उन्‍होंने यह बात कही हैै।

इस बार कोई गांधी परिवार का व्यक्ति उम्मीदवार नहीं बनेगा :

अब आज शुक्रवार को कोच्चि में राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बयान में कहा- जब सब कांग्रेस कमेटी ये प्रस्ताव पास कर रही हैं कि आपको (राहुल गांधी) अध्यक्ष बनना चाहिए तो फिर आप उसे स्वीकार कीजिए। मैंने उनसे काफी बात करने की कोशिश की। उनका कहना है कि हमने फैसला कर लिया कि इस बार कोई गांधी परिवार का व्यक्ति उम्मीदवार नहीं बनेगा।

तारीख तो मैं अभी जाकर पक्की करूंगा। ये तय है कि मैं चुनाव लड़ूंगा (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए)। जो हालात देश के हैं उसके लिए प्रतिपक्ष का मज़बूत होना बहुत जरूरी है और उसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत

1998 के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव :

बता दें कि, 22 साल पहले 2000 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के चुनाव हुए थे और अब कई ढाई दशकों के बाद साल 2022 में यह चुनाव हो रहे है। इस दौरान खास बात तो यह है कि, इस बार में चुनाव मैदान में ऐसा मौका पहली बार है, जब गांधी परिवार से बाहर का कोई नेता कांग्रेस अध्‍यक्ष की कमान संभालेगा। कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर सियासी चर्चा जारी है। कांग्रेस अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी को संभालने के लिए राहुल गांधी के पीछे हटने के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम चर्चा में है, ये दोनों नेता नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

कब है कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव :

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक होगी। इसके बाद चुनाव के लिए 17 अक्टूबर की तारीख तय की है। कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के चुनाव होने के बाद मतगणना और परिणामों की घोषणा 19 अक्टूबर को होगी।

यह भी पढ़े-

CM अशोक गहलाेत
जानिए कांग्रेस में कैसे चुना जाएगा नया अध्यक्ष? कौन करते हैं अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com