संगरूर में जनसभा में बोले CM भगवंत मान
संगरूर में जनसभा में बोले CM भगवंत मानSocial Media

संगरूर में जनसभा में बोले CM भगवंत मान, CLU, टैक्स- फायर ब्रिगेड के लिए लॉन्च करेंगे पोर्टल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) संगरूर उपचुनाव के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को एक जनसभा को संबोधित किया।

पंजाब, भारत। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) संगरूर उपचुनाव के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है।

CM भगवंत मान ने कही यह बात:

पंजाब के संगरूर में जनसभा में राज्य के CM भगवंत मान ने कहा कि, "CLU, टैक्स और फायर ब्रिगेड के लिए हम एक पोर्टल लॉन्च करेंगे, यह सिंगल-विंडो सिस्टम होगा। व्यापारियों को अनुमति के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप शुल्क का भुगतान करेंगे और 10 मिनट के भीतर सभी दस्तावेज ऑनलाइन प्राप्त करेंगे।"

काबुल में गुरुद्वारे पर हुए हमले पर बोले सीएम मान:

अफगानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारे पर हुए हमले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, "काफी दुखद घटना है। यह पहली बार नहीं हुआ है, वहां 3-4 महीने में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमला होता रहता है। मैं प्रधानमंत्री से निवेदन करता हूं कि, अफगानिस्तान के राजदूत को बुलाकर एक सख्त संदेश भेजा जाए।"

अग्निपथ योजना पर भगवंत मान की प्रतिक्रिया:

वहीं, अग्निपथ योजना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, "युवाओं में आक्रोश हैं, वे देश की सेवा में जाना चाहते हैं लेकिन, आप उस पर भी पाबंदी लगा रहे हो। 17 साल में आ जाओ और 21 साल में भूतपूर्व सैनिक बन जाओ। 4 साल बाद वे क्या करेंगे? क्या सेना भी अब किराए पर रखी जाएगी? ऐसा नहीं होना चाहिए।"

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि, "पंजाब में भी आज युवाओं ने आक्रोश दिखाया है। मैं प्रधानमंत्री को इस बारे में चिट्ठी लिखूंगा। मैं नौजवानों से आग्रह करता हूं कि, वे पंजाब की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है।"

संगरूर में जनसभा में बोले CM भगवंत मान
गुजरात: PM मोदी ने किया कालिका माता मंदिर का उद्घाटन, सीएम भूपेंद्र पटेल भी रहे मौजूद

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com