मन की बात में PM की इस घोषणा से पंजाब के CM भगवंत मान खुश
मन की बात में PM की इस घोषणा से पंजाब के CM भगवंत मान खुश Social Media

मन की बात में PM की इस घोषणा से पंजाब के CM भगवंत मान खुश, कहा धन्‍यवाद

पंजाब के CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह करने के फैसले पर धन्‍यवाद दिया और कहा- मुझे खुशी है की PM ने इसकी घोषणा की। मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

पंजाब, भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज 25 सितंबर को अपने मासिक प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) के 93वें संस्करण के दौरान चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखे जाने की बात कही है, जिस पर अब पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया आई है।

मुझे खुशी है की PM ने इसकी घोषणा की :

दरअसल, अहमदाबाद में पंजाब के CM भगवंत मान ने PM मोदी द्वारा की गई इस बात के बाद उन्‍होंने उनको धन्‍यवाद कहा है। CM भगवंत मान ने कहा- हरियाणा के उड्डयन मंत्री दुष्यंत चौटाला से बात की थी, जिसके बाद सहमती बनी थी। हमने उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर मोहाली-चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए कहा था। मुझे खुशी है की PM ने इसकी घोषणा की। मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

CM भगवंत मान ने किया ट्वीट :

इसके अलावा पंजाब के CM भगवंत मान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी ट्वीट जारी किया और लिखा- अंतत: हमारे प्रयास सफल रहे... हम पूरे पंजाब की ओर से चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखने के निर्णय का स्वागत करते हैं...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल की गहराइयों से शुक्रिया...पंजाबियों की बड़ी मांग लंबे समय से पूरी हो रही है।

चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर होगा :

बता दें कि, आज 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने मासिक प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) के 93वें संस्करण के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया था, तभी उन्‍होंने यह बात भी कही कि, ''28 सितंबर को अमृत महोत्सव का विशेष दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती बनाएंगे। हमने एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com