CM धामी
CM धामीSocial Media

हरिद्वार में ब्रह्मचारी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में CM धामी का संबोधन

उत्तराखंड के हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज जी की अष्टादश पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, भारत। ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज जी की आज गुरुवार (8 सितंबर) को अष्टादश पुण्यतिथि है। इस मौके पर उत्तराखंड के हरिद्वार में ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज जी की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

CM पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को किया संबोधित :

देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की 8वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया और इस दौरान अपने संबोधन में उन्‍होंने अपनी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया- आज हम भारत में जो सबसे विशिष्ट काम करने वाले हैं वो है कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए आज से हम जन संवाद शुरू करने वाले हैं। हमारे पूजनीय संत भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की।

कश्मीर से दो विधान, दो निशान और दो प्रधान को समाप्त किया :

इस मौके पर अनुच्छेद-370 का जिक्र करते हुए CM पुष्‍कर सिंह धामी ने PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे काम को लेकर यह बात भी कहीं-

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अनुच्छेद-370 को समाप्त कर कश्मीर से दो विधान, दो निशान और दो प्रधान को समाप्त करने का काम किया है।

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बनेगा :

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने आगे यह भी कहा कि, ''माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। आने वाले समय में अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बनेगा।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com