नासिक दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम
नासिक दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएमSocial Media

नासिक दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम, हादसे को लेकर दिये ये निर्देश

नासिक में एक बस में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे।

नासिक, भारत। महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) में एक बस में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं कम से कम 38 लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

बता दें कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज सुबह नासिक में हुई बस-ट्रक की टक्कर की घटना में घायल हुए लोगो से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने यहां इस हादसे को लेकर अपना बयान भी जारी किया है। इस हादसे को लेकर उन्होंने निर्देश दिया है।

एकनाथ शिंदे ने जारी किया बयान:

नासिक दुर्घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, "जो हादसा हुआ वो बहुत बड़ा और दुखद है। सुबह से ही में जिला प्रशासन के साथ संपर्क में था। इस घटना में 12 लोगों की मृत्यु हुई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अच्छी तरह से हो रहा है।"

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि, "मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 2 लाख रुपए देने का निर्णय सरकार ने लिया है। नासिक में जितने भी ऐसे स्थान हैं, जहां बार-बार हादसे होते हैं, उसका कुछ उपाय करने के लिए मैंने निर्देश दिया है।"

जानकारी के लिए बता दें कि, आज शनिवार तड़के नासिक सिटी (Nashik City) में एक बस और ट्रक के बीच भिड़ंत के बाद बस में आग लगने से 11 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में करीब 24 लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, देर रात की घटना होने के कारण अधिकांश यात्री नींद में थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com