झारखण्ड के स्थापना दिवस समारोह में CM हेमंत सोरेन,
झारखण्ड के स्थापना दिवस समारोह में CM हेमंत सोरेन, Social Media

झारखण्ड के स्थापना दिवस समारोह में CM हेमंत सोरेन, कई योजनाओं की दी सौगात

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ₹1876 करोड़ 222 योजनाओं का उद्घाटन और ₹5433 करोड़ की 147 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

झारखंड, भारत। झारखंड राज्य का 15 नवंबर को स्थापना दिवस है, इस मौके पर समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए, यहां उन्‍होंने ₹1876 करोड़ 222 योजनाओं का उद्घाटन और ₹5433 करोड़ की 147 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

हमने इस राज्य में गरीबी दूर करने का संकल्प लिया है :

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने कहा- किसान को सुखाड़ से राहत देने के लिए विभिन्न प्रखंडों को चिन्हित किया गया है। कुछ दिनों बाद गांव-पंचायत में शिविर आयोजित होंगे। जहां 31 लाख किसान का चयन होगा और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस राज्य को वर्षों भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। आपको आश्वस्त करता हूं, अब ऐसा नहीं होगा। आपका आशीर्वाद रहा तो आने वाले समय में राज्य भगवान भरोसे नहीं बल्कि अपने भरोसे और अपनी ताकत पर खड़ा होगा। इस राज्य में जो गरीबी है, उसको दूर करने का हमने संकल्प लिया है।

एक माह की सरकार आपके द्वार अभियान में 54 लाख से अधिक आवेदन सरकार को प्राप्त हुए। इसका मतलब पूर्व में गांव कोई नहीं जाता था। 20 वर्ष में इसकी सुधि नहीं ली गई। दुर्भाग्य रहा इस राज्य का। और आज इन आवेदनों में से 35 लाख आवेदन का निष्पादन कर दिया गया।

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन

बच्चियों के लिए शुरू की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना :

इस दौरान झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह भी बताया कि, ''सरकार ने विशेषकर बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की है, इसके माध्यम से 9 लाख बच्चियों को जोड़ना है। उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार छात्र-छात्राओं को मदद करेगी। सरकार आने वाली पीढ़ी की नींव मजबूत करना चाहती है।''

बता दें कि, मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह में परिसंपत्तियों का वितरण किया। साथ ही झारखण्ड विद्युत वाहन नीति - 2022, झारखण्ड इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति- 2022 एवं झारखण्ड औद्योगिक पार्क एंड लॉजिस्टिक नीति 2022 लांच की गई। इसके अलावा मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद श्री शिबू सोरेन एवं अन्य की उपस्थिति में झारखण्ड अभियंत्रण सेवा अन्तर्गत नवनियुक्त 609 अभियंता, नगर विकास एवं आवास विभाग अन्तर्गत 16 लेखा पदाधिकारी एवं रिम्स रांची अन्तर्गत 320 नर्स के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com