CM जयराम ठाकुर ने किया विभिन्न विभागों की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, कही यह बात

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने आज किन्नौर निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न विभागों की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
CM जयराम ठाकुर ने किया विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन
CM जयराम ठाकुर ने किया विभिन्न योजनाओं का उद्घाटनSocial Media

हिमाचल प्रदेश, भारत। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने आज किन्नौर निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न विभागों की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संबोधित किया।

जयराम ठाकुर ने कही यह बात:

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान कहा कि, "किन्नौर आदिवासी क्षेत्र है यहां कई विकास कार्य लंबित थे। आज हमने 54 करोड़ रुपए की 19 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।"

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आगे कहा कि, "आदिवासी समुदाय से आने वाली महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुनने के लिए मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देता हूं। इस फैसले से पूरा आदिवासी क्षेत्र बेहद खुश है।"

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज किन्नौर के रिकांग पिओ जिले में 19 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले जयराम ठाकुर का किन्नौर जिले के रिकांग पिओ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

बता दें कि, राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला लेते हुए द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की है। इसको लेकर जेपी नड्डा ने कहा है कि, पहली बार किसी आदिवासी महिला को बतौर राष्ट्रपति उम्मीदवार चुना गया है। नाम के ऐलान के बाद द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले BJD (बीजू जनता दल) से समर्थन की अपील की थी।

CM जयराम ठाकुर ने किया विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन
बर्थडे पर रिलीज हुआ 'थलपति' विजय की 66वीं फिल्म 'Varisu' का नया पोस्टर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com