गुजरात के राजकोट में  CM केजरीवाल कारोबारियों को दी 5 बड़ी गारंटी
गुजरात के राजकोट में CM केजरीवाल कारोबारियों को दी 5 बड़ी गारंटीSocial Media

गुजरात के राजकोट में CM केजरीवाल ने कारोबारियों को दी 5 बड़ी गारंटी

गुजरात के राजकोट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों को संबोधित किया एवं कारोबारियों को 5 बड़ी गारंटियां दी है।

गुजरात, भारत। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में है। इस दौरान उन्होंने राजकोट में व्यापारियों को संबोधित किया एवं कारोबारियों को बड़ी गारंटियां दी है। व्यापार गुजरात की पहचान है और व्यापारी वहाँ की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताक़त।

BJP ने Gujarat के व्यापारियों को डरा कर रखा हुआ है :

राजकोट में व्यापारियों को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के सभी व्यापारी भाइयों के साथ राजकोट में टाउनहॉल कार्यक्रम में भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा- BJP ने Gujarat के व्यापारियों को डरा कर रखा हुआ है BJP नेताओं ने आपके साथ Meeting कर भाषण तो बहुत दिये होंगे लेकिन उन्होंने हमारी तरह कभी सुनवाई की? लेकिन आज आपको CM और C R PAATIL सुन रहे होंगे। हो सकता है कि आपकी 2-4 बातों पर अमल ही हो जाए

BJP ने ऐसा माहौल बनाया है कि व्यापारी चोर है, जबकि व्यापारी ईमानदारी से Tax देना चाहते हैं। 2015 में Delhi का Budget 30,000 करोड़ था, 7 साल बाद 75,000 Cr है। Tax तो व्यापारियों और उद्योगपतियों ने ही दिया है। व्यापारियों के ऊपर भरोसा करना सीखो।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

कारोबारियों के लिए CM अरविंद केजरीवाल की गारंटी -

Gujarat के कारोबारियों को CM अरविंद केजरीवाल ने आज यह 5 गारंटी दी है।

1 - डर का माहौल ख़त्म करेंगे।

2 - कारोबारियों को इज़्ज़त देंगे।

3 - भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएंगे।

4 - सारे VAT Refund 6 महीने में, GST Simplify करेंगे।

5 - कारोबारियों को Govt का Partner बनाएंगे।

कौटिल्य ने कहा था- "Tax ऐसे लेना चाहिए कि जनता को पता ना चले" GST इतना Complicated है कि कई लोगों ने अपना धंधा ही बंद कर दिया, अगर व्यापार और उद्योग ही नहीं चलेगा तो टैक्स कहां से देंगे? इस Complicated System को Simplify करने की ज़रूरत है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com