केजरीवाल और मान ने गोल्डन टेंपल व दुर्गियाना मंदिर में टेका माथा
केजरीवाल और मान ने गोल्डन टेंपल व दुर्गियाना मंदिर में टेका माथाSocial Media

AAP का विजय जुलूस- केजरीवाल और मान ने गोल्डन टेंपल व दुर्गियाना मंदिर में टेका माथा

पंजाब में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मनोनीत CM भगवंत मान जलियांवाला बाग स्मारक के बाद दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका और की पूजा।

पंजाब, भारत। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के सत्‍ता में आने पर आज पंजाब में जीत का विजय जुलूस निकलने वाला है, जिसके लिए दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब पहुंचे हैं। यहां रोड शो करने से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग स्मारक और अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर पहुंचे।

गोल्डन टेंपल पहुंचे केजरीवाल-भगवंत :

इस दौरान AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद रहे और वे गोल्डन टेंपल पहुंचे, यहां उन्‍होंने माथा टेका। इसके बाद पंजाब के मनोनीत CM भगवंत मान व AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जलियांवाला बाग स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों को नमन किया।

दुर्गियाना मंदिर पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल :

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग स्मारक के बाद अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर पहुंचे। यहां भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की। दुर्गियाना मंदिर में माथा टेक कर AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने माँ दुर्गा जी से पंजाब की खुशहाली और सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

बता दें कि, पंजाब राज्‍य में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का पत्‍ता कट कर अपनी सरकार बनाई है, जिसको लेकर आप पार्टी ने खुशी का महौल बना हुआ है और आज वे आप के पंजाब चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री मनोनीत भगवंत मान, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ शहर में रोड शो करेंगे। इसी के लिए आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंचे, इस दौरान अमृतसर हववाई अड्डे पर भगवंत मान ने खुद आप के राष्ट्रीय संयोजक और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की अगवानी की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com