गुजरात के सूरत में जनता को शुक्रिया अदा करने CM केजरीवाल का 26 को रोड शो
दिल्ली, भारत। गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए हुए चुनाव के नतीजे 23 फरवरी को आ गए हैं। गुजरात के सभी 6 नगर निगम में बीजेपी की जीत का परचम लहरा, तो वहीं दूसरी तरफ गुजरात निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की भी धमाकेदार एंट्री हुई, जिससे दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल उत्साहित हैं।
26 को सूरत में रोड शो करेंगे CM केजरीवाल :
BJP के गढ़ सूरत में आम आदमी पार्टी (AAP) की धमाकेदार एंट्री से गदगद CM अरविंद केजरीवाल ने नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई दी है। साथ ही सूरत में रोड शो करने का भी मन मनाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब सूरत में 26 फरवरी को रोड शो करने सूरत जाएंगे।
गुजरात नगर निगम चुनाव में AAP का शानदार प्रदर्शन :
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह अपने ट्विटर वीडियो से एक वीडियो ट्वीट साझा करते हुए कहा- गुजरात के नगर निगम चुनाव में AAP का शानदार प्रदर्शन हुआ है। मैं गुजरात के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं हमारा एक-एक उम्मीदवार अपनी जिम्मेदारी पूरी इमानदारी से निभायेगा।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार को कहा कि, ''मैं 26 फरवरी को जनता का धन्यवाद करने जाऊंगा, जिन्होंने ‘आप’ को मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरने में मदद की है और कांग्रेस को खारिज किया है।''
बता दें कि, सूरत नगर निकाय चुनाव में 120 सीटों में से 93 सीटों पर भगवा यानी भाजपा ने कब्जा कर लिया है। वहीं, 27 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं, जबकि यहां कांग्रेस का खाता ही नहीं खुला।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।