पंजाब में CM केजरीवाल और CM मान ने नई Volvo बसों को दिखाई हरी झंडी
पंजाब में CM केजरीवाल और CM मान ने नई Volvo बसों को दिखाई हरी झंडीSocial Media

पंजाब में CM केजरीवाल और CM मान ने नई Volvo बसों को दिखाई हरी झंडी

पंजाब के जालंधर में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पंजाब, भारत। पंजाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बुधवार को जालंधर में जालंधर से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पंजाब से कुल 55 वोल्वो बसें दिल्ली एयरपोर्ट के लिए चलाने की घोषणा :

इस मौके पर जालंधर बस स्टैंड के अंदर एक बड़ा मंच तैयार किया गया, इस अवसर पर CM अरविंद केजरीवाल, CM भगवंत मान के अलावा जालंधर के विधायक व परिवहन मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से कुल 55 वोल्वो बसें दिल्ली एयरपोर्ट के लिए चलाने की घोषणा की है। तो वहीं, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने वोल्वो सेवा की शुरुआत करने के लिए सीएम मान का आभार जताया।

अब पंजाब में ईमानदार पार्टी की सरकार है, जो काम पिछली सरकारों ने इतने सालों में नहीं कर पाई वो काम हमने तीन महीने में कर दिया। हमने पिछले 3 महीने में साढ़े 5 हज़ार एकड़ जमीनों पर से कब्जे हटाए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

आज एक लूट बंद हो गई :

इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में कहा कि, "आज एक लूट बंद हो गई। पंजाब में बस माफिया को पिछली तीन सरकारों ने लूट की छूट दी हुई थी। ये अब नहीं होगी।" इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए बादल परिवार को भी चुनौती देते हुए कहा कि, "अब इंडो कैनेडियन चलाकर दिखाओ। हम सुविधाएं ज्यादा देंगे किराया कम लेंगे।"

बसों में सफर करने मात्र से घोटाले खत्म नहीं होंगे :

पंजाब के भगवंत मान ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और नाम लिए बगैर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर तंज कसते हुए कहा कि, "बसों में सफर करने मात्र से घोटाले खत्म नहीं होंगे। हम कहा चेसिज का भी हिसाब लेंगे। यह नई बसों की खरीद की जांच करवाए जाने की तरफ इशारा है।"

बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज आदमपुर एयरपोर्ट के बाद सड़क मार्ग से शहीद-ए-आजम अंतरराज्यीय बस स्टैंड पहुंचे। यहां परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस सहित अन्य आप नेता ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डीलक्स वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली के लिए रवाना किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com