'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए CM नीतीश कुमार
'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए CM नीतीश कुमारSocial Media

पटना में 'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए CM नीतीश कुमार, पेड़ को बांधी राखी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज शुक्रवार को पटना में 'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए और पेड़ को राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की।

बिहार, भारत। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज शुक्रवार को पटना में 'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए और पेड़ को राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार की सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बेहद करीबी रहे, पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नीतीश कुमार ने कही यह बात:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा कि, "आज रक्षा दिवस के मौके पर हमने कहा कि, बहन की रक्षा के लिए तो सभी ये त्योहार मनाते हैं, लेकिन उसके साथ-साथ वृक्ष की रक्षा भी होनी चाहिए।"

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर कही यह बात:

वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा कि, "हम कोशिश कर रहे हैं, हमारा पूरा प्रयास रहेगा। 2015-2016 में भी हमने जो कहा था वो किया। उसका दूसरा चरण भी लाया गया। उसके अलावा भी बहुत काम किया है। हमने भी कहा है कि, अधिक से अधिक रोजगार मिलना चाहिए।"

हाल ही में तेजस्वी यादव को उपलब्ध कराई जाने वाली जेड प्लस सुरक्षा पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो टूक दिया है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, "तेजस्वी बिहार के डिप्टी सीएम हैं। उनको सुरक्षा क्यों नहीं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। नीतीश ने कहा कि, इसका विरोध करने वाले सिर्फ बेकार की बातें कर रहे हैं।"

वहीं, नीतीश कुमार ने 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर कहा कि, वो अभी पीएम पद के उम्मीदवार तो नहीं हैं, लेकिन विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम जरूर करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि, जो ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग करेगा, जनता उसे समझ लेगी। सीएम नीतीश ने बताया कि विपक्षी दलों से अभी बहुत लोगों के फोन आ रहे हैं। हम चाहेंगे सभी विपक्षी दल एकसाथ आएं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com