CM नीतीश ने गिरियक में गंगा जल आपूर्ति योजना का किया उद्घाटन
CM नीतीश ने गिरियक में गंगा जल आपूर्ति योजना का किया उद्घाटनSocial Media

CM नीतीश कुमार ने गिरियक में गंगा जल आपूर्ति योजना का किया उद्घाटन, कही यह बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज 27 नवंबर को गया जिले में गिरियक में गंगा जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा आरती की।

नालंदा, भारत। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज 27 नवंबर को गया जिले में गिरियक में गंगा जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा आरती की। इस योजना की शुरूआत से जिले में पेयजल की समस्या दूर होगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

बता दें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिरियक में गंगा जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया और गंगा आरती की। इसके साथ ही उन्होंने राजगीर शहर में 'हर घर गंगाजल' की आपूर्ति का शुभारंभ भी करेंगे। लोकार्पण समारोह में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा के अलावा कई सांसद, विधायक व अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे।

नीतीश कुमार ने कही यह बात:

इस दौरान उन्होंने कहा कि, "गंगा जल की आपूर्ति एक जगह हो रही है, यहां से एक हिस्सा राजगीर के लिए, एक हिस्सा बौद्ध गया के लिए और एक हिस्सा जाएगा नवादा के लिए जाएगा।"

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, "पानी की कमी को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है। इसके माध्यम से एक व्यक्ति को 135 लीटर प्रती दिन के हिसाब से पानी दिया जाएगा।"

जानकारी के लिए बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फरवरी 2020 में गंगा को राजगीर लाने का प्रयास शुरू किया था। जो 2022 के जुलाई में घोड़ा कटोरा स्तिथ वाटर रिजर्ववायर में पहुंचना शुरू हो गया। वहीं, राजगीर के कुछ हिस्सों में 20 अगस्त तक गंगा जल आपूर्ति होने लगी और आज इतिहास रचने का समय आ गया है, जब देश और दुनिया के सामने अपनी तरह का इकलौता प्रोजेक्ट जनता को समर्पित किया जाएगा।

CM नीतीश ने गिरियक में गंगा जल आपूर्ति योजना का किया उद्घाटन
भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिक्रिया, कही यह बात
CM नीतीश ने गिरियक में गंगा जल आपूर्ति योजना का किया उद्घाटन
आंध्र प्रदेश में हादसा, चित्तूर में बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में लगी आग

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com