CM नीतीश कुमार ने 'समाधान यात्रा' की शुरू
CM नीतीश कुमार ने 'समाधान यात्रा' की शुरूSocial Media

विकास कार्यों का निरीक्षण करने CM नीतीश कुमार ने 'समाधान यात्रा' की शुरू

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए आज पश्चिमी चंपारण से समाधान यात्रा की शुरूआत की।

बिहार, भारत। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने मिशन के तहत यात्रा कर रहे हैं। एक तरफ भाजपा 'जन विश्वास यात्रा', कांग्रेस 'भारत जोड़ो यात्रा' और अब जेडीयू की ओर से 'समाधान यात्रा' की जा रही है। दरअसल, कड़ाके की ठंड के बीच आज गुरूवार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकल चुके हैं, उन्‍होंने अपनी इस यात्रा की शुरूआत पश्चिमी चंपारण से की है।

पश्चिमी चंपारण में नीतीश कुमार ने गांव का भ्रमण किया :

पश्चिमी चंपारण में CM नीतीश कुमार ने गांव भ्रमण किया और गांव की महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। समस्याओं को सुनने के बाद CM नीतीश कुमार ने समाधान के लिए पदाधिकारियों को निर्देश भी दिए।

विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले CM नीतीश कुमार :

बिहार के CM नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले हैं। वे प्रदेश में जल जीवन हरियाली योजना सहित कई योजनाओं की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पश्चिमी चंपारण से 'समाधान यात्रा' पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनके देश की यात्रा को लेकर सवाल किया गया तो इस पर उन्‍होंने साफ तौर पर मना नहीं किया, लेकिन यह जरूर कहा है कि, ''समाधान यात्रा की समाप्ति के बाद बजट सत्र है, उसके बाद देखेंगे ये बाद की बात है।''

साथ ही गांव भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि, ''अभी जो विकास कार्य हुए हैं, उन कार्यों की समीक्षा करने निकले हुए हैं।''

हमारा मकसद है कि हम जिलों के विभिन्न जगहों पर जाकर देखें कि कितना काम किया गया,काम में बाधा तो नहीं आई, काम पूरा हुआ कि नहीं, आगे और क्या करना चाहिए... आज हम सभी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और फिर 1 महीने बाद उनसे रिपोर्ट लूंगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बता दें कि, बिहार के CM नीतीश कुमार की इस समाधान यात्रा के दौरान कई बार जनसभा होगी और उनकी इस यात्रा का पहला चरण 29 जनवरी तक चलेगा, इसमें 18 जिलों को कवर किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com