शिमला में बोले CM पुष्‍कर धामी
शिमला में बोले CM पुष्‍कर धामीSocial Media

शिमला में बोले CM पुष्‍कर धामी- पूरे हिमाचल प्रदेश के अंदर फिर से कमल खिलने वाला है

हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रवासी उत्तराखण्डी समाज एवं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में CM पुष्कर धामी ने अपने संबोधन में कहा- यह चुनाव हिमाचल प्रदेश के विकास और तरक्की के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है।

हिमाचल प्रदेश, भारत। उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुंगलवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रवासी उत्तराखण्डी समाज एवं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

हिमाचल प्रदेश के विकास और तरक्की के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है :

इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा- यह चुनाव हिमाचल प्रदेश के विकास और तरक्की के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। इस बार उत्तराखण्ड की जनता ने भ्रांतियों को तोड़ते हुए फिर से भाजपा की सरकार बनाई। जनता ने परिपाटी को तोड़ने का काम किया। उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश की सीमाएं भले ही बटी हुई हैं लेकिन दिल मिल हुए हैं।

पूरे हिमाचल प्रदेश के अंदर फिर से कमल खिलने वाला है और डबल इंजन की सरकार बनने वाली है। आज हमारे पास ऐसा नेतृत्व है जो देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आज का भारत समृद्ध और शक्तिशाली भारत है :

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे यह बात भी कहीं कि, ''पहले वैश्विक मंचों पर भारत की कोई नहीं सुनता था, लेकिन आज का भारत समृद्ध और शक्तिशाली है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संस्कृति का संरक्षण हो रहा है। उनके नेतृत्व में भव्य और दिव्य केदारपुरी का पुनर्निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हिमालयी राज्यों की बहुत चिंता करते हैं। उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को दिल्ली से जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में धर्म, संस्कृति और योग का विस्तार हो रहा है।''

अगर उनकी सरकार होती तो क्या कोराना की वैक्सीन आ पाती :

विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए उन्‍होंने आगे यह भी कहा, ''जो लोग राजनीति में केवल इसलिए हैं कि उन्हे सत्ता में आना है, घोटाले करने हैं, सत्ता को सुख का साधन बनाना है। अगर उनकी सरकार होती तो क्या कोराना की वैक्सीन आ पाती?''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com