ऋषिकेश में हिमालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में CM धामी का संबोधन
ऋषिकेश में हिमालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में CM धामी का संबोधनSocial Media

ऋषिकेश में हिमालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में CM धामी का संबोधन

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने आज परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में हिमालय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं अपने संबोधन में यह अहम बातें कही।

उत्‍तराखंड, भारत। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में हिमालय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर अपने संबोधन में यह अहम बातें कही है।

हमें इकोनॉमी और इकोलॉजी का संतुलन बनाए रखते हुए आगे बढ़ना है :

ऋषिकेश में हिमालय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा- एक तरफ जहां हमें हिमालय के संरक्षण के प्रति गंभीर रहना है वहीं दूसरी ओर पूरे प्रदेश में चहुँमुखी विकास की रफ्तार भी बढ़ानी है। हमें इकोनॉमी और इकोलॉजी का संतुलन बनाए रखते हुए आगे बढ़ना है।

हिमालय क्षेत्र में पाए जाने वाले संसाधनों का अत्यधिक मात्रा में दोहन ना हो, हमें इसका भी ध्यान रखना है।

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव हो रहा है :

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने आगे यह भी बताया कि, ''इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव हो रहा है, अनेक जगह भूस्खलन और बाढ़ की समस्याएं सामने आ रही है, ऐसी अनेक समस्याओं का समाधान वृक्षारोपण है।''

नमामि गंगे योजना लाने के लिए PM मोदी को कहा धन्‍यवाद :

आगे उन्‍होंने यह भी कहा- अगर आज उत्तराखण्ड में आपदा आ रही है तो इसका मतलब यह नहीं है कि देश के अन्य हिस्सों में उसका प्रभाव नहीं पड़ेगा, इसलिए हिमालय दिवस के अवसर पर हम सभी को हिमालय को बचाने हेतु हर संभव प्रयास करने की दिशा में विचार करना चाहिए। मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नमामि गंगे योजना लाने हेतु धन्यवाद करना चाहता हूं। हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि देवभूमि उत्तराखण्ड के अंदर से मां गंगा को हम पवित्र रूप में आगे भेजेंगे।

हिमालय दिवस की बधाई दी :

बता दें कि, आज सुबह CM पुष्‍कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की हार्दिक बधाई दी थी। उन्‍होंने ट्वीट में लिखा- समस्त प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ! पर्वतराज हिमालय का सनातन संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान होने के साथ ही इसे आध्यात्मिक ऊर्जा का केन्द्र भी माना गया है। आइए, इस अवसर पर हम सभी हिमालय की जैव विविधता के संरक्षण हेतु संकल्पित हों।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com