
उत्तराखंड, भारत। हर वर्ष हरेला पर्व मनाया जा जाता है, तो वहीं, हरेला पर्व के इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरूवार को रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में नगर निगम द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया, इस मौके पर उन्होंने वृक्षारोपण किया और बताया कि, प्रकृति के लिए हमारा क्या योगदान होगा यह हम सबको सोचना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने इसे हमारी संस्कृति के साथ जोड़ा है कि हम हर वर्ष हरेला पर्व मनाते हैं और हरेला पर्व मनाते समय हम वृक्षारोपण करते हैं।
वृक्षारोपण बहुत महत्वपूर्ण है :
इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया और अपने संबोधन में कहा, "कोई भी काम करने जाते वक्त हम में उत्साह होता है तो ऊर्जा स्वतः ही आ जाती है। इस आयोजन के लिए मैं सभी आयोजनकर्ताओं को बधाई देता हूँ। वृक्षारोपण बहुत महत्वपूर्ण है। हमारी प्रकृति ने हमें पेड़-पौधे उपलब्ध कराए हैं तो प्रकृति के लिए हमारा क्या योगदान होगा यह हम सबको सोचना चाहिए।"
जन्मदिवस समेत अन्य सभी मौको पर पौधे लगाने होंगे :
हमें एक पद्धति बनानी होगी, जन्मदिवस समेत अन्य सभी मौको पर पौधे लगाने होंगे। मैंने शपथ ग्रहण के बाद सबसे अनुरोध किया है कि यदि कोई मिलने आ रहा है तो फूल के बजाए पौधे भेंट करें।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
लोगों को अधिक सुविधा मिले हम इसके लिए संकल्पबद्ध हैं :
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे अपने संबोधन में यह बात भी कही कि, ''लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मिले हम इसके लिए संकल्पबद्ध हैं। 'मनसा वाचा कर्मणा' के ध्येय वाक्य से हम काम कर रहे हैं। आज स्मार्ट सिटी की 5 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हुआ है। यह शुरुआत हमारे क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी के सपने को भी आगे बढ़ाएगा।''
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।