हिमाचल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा आने वाली है: CM पुष्कर धामी
हिमाचल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा आने वाली है: CM पुष्कर धामी Social Media

हिमाचल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा आने वाली है: CM पुष्कर धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनावी रैली करते हुए कहा- आप लोगों को इतनी बड़ी संख्या में देख कर मुझे पूर्ण विश्वास है कि यहां पर दोबारा कमल खिलने वाला है।

हिमाचल प्रदेश, भारत। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरो पर है। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। यहां उन्‍होंने हिमाचल प्रदेश के चौपाल विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

दोबारा कमल खिलने वाला है :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनावी रैली करते हुए कहा- आप लोगों को इतनी बड़ी संख्या में देख कर मुझे पूर्ण विश्वास हो गया है कि यहां पर दोबारा कमल खिलने वाला है और आप लोग बलवीर सिंह जी को जिताएंगे साथ ही हिमाचल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा आने वाली है।

हिमाचल और उत्तराखंड का परिवेश एक समान ही है। हमारी संस्कृति एवं खानपान भी एक जैसा है, मुझे बिल्कुल ऐसा नहीं लग रहा है कि मैं किसी अन्य प्रदेश में आया हूं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

  • प्रदेश की दृष्टि से भले ही सीमाओं का रेखांकन हुआ है, लेकिन हम लोगों के दिल से रिश्ते जुड़े हुए हैं, हम सब एक ही है।

  • आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है।

  • उत्तराखंड में इस बार प्रदेश की देवतुल्य जनता ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार के कार्यों पर मुहर लगाते हुए मिथक को तोड़ने का कार्य किया है,एवं भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है।

  • 2013 में आई आपदा में केदारनाथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा केदारनाथ के पुनर्निर्माण का कार्य किया। यह डबल इंजन की सरकार होने का ही परिणाम है कि आज भव्य एवं दिव्य केदार बन गया है।

  • आज यह डबल इंजन की सरकार का ही परिणाम है कि उत्तराखंड में रेल पहाड़ों तक पहुंची है, AIIMS खोले जा रहे हैं, सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, कोरोना की मुफ्त वैक्सीन एवं प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो रहा है।

  • उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले शत प्रतिशत वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया है।

  • आप सभी लोगों को आगामी 12 तारीख को कमल के फूल वाला बटन दबाना है, और इतना दबाना है कि जब 8 दिसंबर को परिणाम आए तो एकतरफा भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार आए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com